Redmi Note 14 Pro में होगा एक दमदार कैमरा सिस्टम, इंटरनेट पर लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी

Redmi Note 14 Pro में होगा एक दमदार कैमरा सिस्टम, इंटरनेट पर लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी

हम जानते है कि Redmi की ओर से अभी हाल ही में Redmi Note 13 Series को पेश किया गया है, इस फोन को इंडिया के बाजार में कुछ यूनीक फीचर्स और स्पेक्स के साथ पेश किया गया था। इस फोन के लॉन्च के कुछ समय बाद ही अब कंपनी के Redmi Note 14 Series के बारे में भी लीक आदि सामने आने लगे हैं। असल में इंटरनेट पर इस फोन को लेकर काफी कुछ सामने आ रहा है।

अभी के लिए हम जानते है कि Redmi Note 14 Series में कंपनी Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro Plus को लॉन्च करने वाली है। लीक आदि में Redmi Note 14 Pro को लेकर जानकारी सामने आ रही है, हम जानते है कि इस फोन सीरीज को जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है, ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर इस फोन में कैसा कैमरा और अन्य स्पेक्स आदि होने वाले हैं।

Redmi Note 14 Pro का कैमरा और डिस्प्ले आए सामने

Weibo यानि चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फोन को लेकर कुछ जानकारी सामने आ रही है, इसके अनुसार Redmi Note 14 Pro स्मार्टफोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा होने वाला है, जो एक नए ही सेन्सर से लैस होगा। हालांकि इस फोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होने वाला है। यहाँ आपको बता देते है कि Redmi Note 13 Pro में हमने देखा है कि एक 200MP का मेन कैमरा OIS के साथ और एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेन्सर और एक 2MP का मैक्रो लेंस होने वाला है। यह जानकारी लीक आदि से सामने आ रही है।

  • Redmi Note 14 Pro में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा होने के आसार हैं।
  • Redmi Note 13 Pro में एक 200MP का OIS प्राइमेरी कैमरा है।
  • Redmi Note 13 Pro का कैमरा सेटअप बेहद ही दमदार कहा जा सकता है।

Redmi Note 14 Pro में कैसा होगा डिस्प्ले?

Redmi Note 14 Pro में एक Micro-Curved Display होने की जानकारी आ रही है, जो 1.5K रेजोल्यूशन से लैस होने वाली है। इसके अलावा इसमें आपको एक पंच-होल कैमरा भी मिलने वाला है। ऐसा ही कुछ हम Redmi Note 13 Pro में देख सकते हैं। आपको जानकारी दे देते हैं कि स्मार्टफोन को पहले IMEI डेटाबेस में देखा जा चुका है, यहाँ फोन को स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर से लैस दिखाया गया इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी की बात भी कही गई थी।

कब लॉन्च की जा सकती है Redmi Note 14 Series?

बताते चलें कि Redmi Note 14 Series के लॉन्च को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन सीरीज को सितंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी तक Redmi की ओर से इसे लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसी कारण फोन के लॉन्च को लेकर अभी जानकारी का इंतज़ार करना ही सही होने वाला है।

Redmi Note 13 Pro के स्पेक्स और फीचर कैसा हैं?

हम जानते है कि Redmi Note 14 Pro के लॉन्च से पहले ही इसे लेकर काफी सामने आ चुका है। हालांकि Redmi Note 13 Pro पहले से ही बाजार में मिलता है। इस फोन में एक 6.67-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट पर आती है, इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। इतना ही नहीं, इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है, इस फोन में आपको 16GB तक की रैम मिलती है, साथ ही फोन में 512GB तक की स्टॉरिज भी मिलती है। फोन में एक 5100mAh की 67W की Wired Fast Charging वाली बैटरी है।

  • Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन में एक 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट पर मिलती है।
  • Redmi Note 13 Pro में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर मौजूद है,
  • Redmi Note 13 Pro में एक 67W की फास्ट चार्जिंग वाली एक 5100mAh की बैटरी भी है।

यहाँ यह भी देखना होगा कि आखिर Redmi Note 13 Pro के मुकाबले Redmi Note 14 Pro स्मार्टफोन में क्या अपग्रेड मिलते हैं। अभी के लिए लीक और रुमर्स से जो सामने आ रहा है, जो सकता है कि फोन में यह शामिल न हो, और फोन कुछ नए ही स्पेक्स और फीचर्स के साथ लॉन्च हो जाए, हालांकि कई बार ऐसा भी देखा गया है कि जो फोन्स को लेकर लीक और रुमर्स आते हैं, वह उन्हीं फीचर्स के साथ पेश किए जाते हैं। अब ऐसे में हमें फोन लॉन्च होने तक का इंतज़ार करना चाहिए।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo