Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition भारत में लॉन्च, चेक करें प्राइस और स्पेक्स

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition भारत में लॉन्च, चेक करें प्राइस और स्पेक्स

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर अपने Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन के नए कलर वैरिएन्ट को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition का नाम दिया गया है। आइए इस फोन के बारे में सबकुछ यहाँ जानते हैं।

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition का प्राइस और उपलब्धता

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition को भारत में दो अलग अलग रैम और स्टॉरिज मॉडल में पेश किया गया है। इस फोन को आप 8GB रैम के साथ 128GB स्टॉरिज और 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल में खरीद सकते हैं। इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है, हालांकि फोन का हाई एंड मॉडल 26,999 रुपये में पेश किया गया है। स्मार्टफोन की सेल 25 जून से होने वाली है। आप इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon India और Xiaomi Retail Stores से खरीद सकते हैं।

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition के स्पेक्स और फीचर

अगर हम Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन के अन्य कलर वैरिएन्ट की बात करें तो इस फोन को Midnight Black, Coral Purple और Arctic White कलर मॉडल में पेश किया गया था, हालांकि अब फोन को Special Scarlet Red Edition में पेश किया गया है। अगर Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन के स्पेक्स की चर्चा करें तो इस फोन में एक 6.67-इंच की OLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रेजोल्यूशन से लैस है। इसके अलावा फोन की डिस्प्ले पर ग्राहकों को 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इसमें आपको 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है।

इसके अलावा फोन में आपको स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन को HyperOS के साथ Android 13 पर पेश किया गया है। फोन में एक बड़ी 5100mAh की बैटरी मिलती है, यह बैटरी 67W की Wired Fast Charging के साथ आती है।

कैमरा को देखते हैं तो पता चलता है कि, Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन में एक 200MP का मेन कैमरा है, इस फोन में एक 8MP का अल्ट्रा वाइड ऐंगल कैमरा भी मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 2MP का डेप्थ सेन्सर भी मिलता है। फोन के फ्रन्ट पर एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। इस फोन में आपको IP54 का प्रमाणन भी मिलता है। इससे यह फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बन जाता है। फोन में AG Matte Glass Back Cover मिलता है, इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ 5.2 और एक In-Display Finger Print सेन्सर भी मिलता है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo