Redmi Note 13 Pro में होगा 200MP धांसू कैमरा, देखें कब है Launching | Tech News

Redmi Note 13 Pro में होगा 200MP धांसू कैमरा, देखें कब है Launching | Tech News
HIGHLIGHTS

अभी हाल ही में Redmi Note 13 Pro को TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा गया था।

Redmi Note 13 Series को अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi Note 13 Series में Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus स्मार्टफोन्स आते हैं।

Xiaomi की Redmi Note Series में कुछ latest Smartphones को उतारा जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि Redmi Note Series में Redmi Note 13 Lineup को जोड़ा जा सकता है। इस सीरीज के फोन्स को सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जाना शुरू हो गया है। अभी पिछले सप्ताह ही, Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन को TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। 

अब जानकारी सामने आ रही है कि Redmi Note 13 Series को October महीने में लॉन्च किया आज सकता है। जानकारी मिल रही है कि Redmi Note 13 Series में तीन फोन्स को पेश किया जा सकता है, इस सीरीज में Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus स्मार्टफोन्स होने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें: New Update in UPI Payment: अब बोलकर कर सकेंगे UPI Payments, यूजर्स की हुई बल्ले बल्ले, देखें RBI गवर्नर ने की क्या क्या घोषणाएँ | Tech News

Redmi Note 13 Pro 3C certification

अगर हम 3C सर्टिफिकेशन की चर्चा करें तो यहाँ Redmi Smartphones को Model number 2312DRA50C के तौर पर देखा गया है। ऐसा भी जानकारी मिल रही है कि Redmi Note 13 Pro जैसा TENAA की लिस्टिंग में देखा गया है, वैसा का वैसा ही यह लॉन्च भी हो सकता है। 3C Listing कहती है कि Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन में 5G क्षमता के साथ साथ 67W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकती है। 

Redmi Note 13 Pro का 3C सर्टिफिकेशन में नजर आना साफ संकेत है कि Redmi Note 13 Pro को जल्द ही चीन के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि Bharat में Redmi Note 13 Series को इस साल के अंत पेश किया जा सकता है? ऐसा सभी चीनी ब्रांड करते हैं कि चीन में किसी भी सीरीज को लॉन्च करने के कुछ महीने बाद स्मार्टफोन्स को अन्य बाजार में लॉन्च करते हैं। 

Redmi Note 13 Specifications (Rumoured) 

अगर हम स्पेक्स पर चर्चा करें तो Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन में एक 6.67-इंच की OLED डिस्प्ले हो सकती है। इसके अलावा फोन में एक 2.4GHz प्रोसेसर होने के भी आसार हैं। हालांकि फोन में कौन सा चिपसेट होने वाला है, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हलंकी इतना जरूर है कि इस फोन को कई रैम और स्टॉरिज मॉडल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 6GB रैम के साथ 128GB स्टॉरिज मिल सकती है, इसके अलावा फोन में 8GB रैम के साथ 256GB स्टॉरिज मॉडल मिलने वाला है। इतना ही नहीं, फोन में 12GB रैम के साथ 512GB स्टॉरिज मॉडल मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में 16GB रैम और 1TB स्टॉरिज मॉडल भी मिल सकता है। 

Redmi Note 13 Pro specifications

यह भी पढ़ें: Bharat में Gadar काटेगा Honor 90 5G; कब है launching in India | Tech News

कैमरा की बात करें तो इस फोन में Redmi Note 12 Pro जैसा ही कैमरा मिलने वाला है। असल में इस फोन में एक 200MP का प्राइमेरी कैमरा था। इसके अलावा फोन में एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी था। फोन में एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिलता है। फोन के फ्रन्ट पर एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo