Redmi A2, Redmi 12C, और Redmi Note 12 series को जल्द लॉन्च करेगा Redmi, प्राइस लीक

Redmi A2, Redmi 12C, और Redmi Note 12 series को जल्द लॉन्च करेगा Redmi, प्राइस लीक
HIGHLIGHTS

Redmi A2, Redmi 12C, और Redmi Note 12 series को जल्द लॉन्च किया जाएगा

Redmi 12C को तीन वेरिएंट में लाया जाएगा

Redmi A2 की कीमत होगी €119

Xiaomi का बजट स्मार्टफोन ब्रांड Redmi ग्लोबल बाजार में जल्द ही ने डिवाइसेज लाने की तैयारी कर रहा है। इनमें Redmi A2, Redmi 12C, और Redmi Note 12 series के मॉडल्स शामिल होंगे। एक नए लीक से इनकी यूरोपीय कीमतों और कलर ऑप्शन के बारे में पता चला है। 

इसे भी देखें: Jio का यह रिचार्ज प्लान चुनेंगे तो पूरे साल नहीं होगी कॉलिंग और डेटा की टेंशन, धांसू है ये प्लान 

redmi note 12

Snoopy Tech द्वारा लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Redmi 12C को ग्रैफाइट, ग्रीन, ब्लू और पर्पल रंगों में पेश किया जाएगा। फोन को कुछ समय पहले चीन में पेश किया गया थाई जिसकी बड़ालुआत फोन की कुछ जानकारी पहले से हासिल है। जहां तक कीमत की बात है, बजट फोन के 3/32 GB, 3/64 GB, और 4/128 GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: €149, €179, और €199 होगी। Redmi A2 को 12C के भी निचले मॉडल के तौर पर लाया जाएगा जिसकी कीमत €119 होगी। 

Redmi Note 12 सीरीज के अंदर भी तीन फोंस आएंगे। Redmi Note 12 ग्रीन, ग्रे, और ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा। फोन के 4/128 GB मॉडल की कीमत €279 होगी और 5G मॉडल के लिए प्राइस €299 तक जाएगा। Redmi Note 12 Pro 5G को ब्लू, व्हाइट और ब्लैक रंगों में पेश किया जाएगा और इसके 6/128 GB मॉडल की कीमत €399 होगी। बात करें Redmi Note 12 Pro+ 5G की तो यह भी प्रो मॉडल के समान रंगों में आएगा लेकिन इसे 8/256 GB स्टॉरिज दिया जाएगा और इसकी कीमत €499 होगी। 

इसे भी देखें: Redmi 11 Prime बनाम Infinix Note 12i में से कौन है बेहतर? ये टॉप 5 फीचर्स करेंगे फैसला

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo