मात्र 7 हजार रुपए में Redmi A3x हुआ भारत में लॉन्च, प्रीमियम डिजाइन के साथ कुछ ऐसे हैं फीचर्स

Updated on 16-Aug-2024
HIGHLIGHTS

शाओमी ने भारत में चुपके से एक नया रेडमी फोन लॉन्च कर दिया है।

यह एक कम पॉवरफुल लेकिन एक किफायती Redmi A3 है।

Redmi A3x एक 6.71-इंच LCD डिस्प्ले के साथ आता है जो Redmi A3 में भी देखी गई थी।

शाओमी ने भारत में चुपके से एक नया रेडमी फोन लॉन्च कर दिया है। जिस फोन हम यहाँ बात कर रहे हैं वह Redmi A3x है और यह एक एंट्री-लेवल पेशकश है। यह ध्यान जरूरी है कि यह एक कम पॉवरफुल लेकिन एक किफायती Redmi A3 है। Redmi A3 भारत में फरवरी में लॉन्च हुआ था।

Redmi A3x स्मार्टफोन Redmi A3 के जैसे “हैलो” डिजाइन के साथ आता है और इसमें एक राउन्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो कहीं न कहीं शाओमी के महंगे अल्ट्रा-फ्लैगशिप फोन्स से मेल खाता है।

यह भी पढ़ें: Airtel ने अचानक इस प्लान में से हटाया प्रीमियम OTT Amazon Prime, अब क्या करेंगे यूजर्स?

आप इस नए फोन को चार कलर ऑप्शंस – ऑलिव ग्रीन, ओशन ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और स्टैरी व्हाइट में खरीद सकते हैं। ऐसा लगता है कि आखिरी के तीन वेरिएंट्स ग्लास के बने हैं, जबकि पहले वाले में नकली लेदर लगा है। बायोमेट्रिक्स के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है।

Redmi A3x के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Redmi A3x एक 6.71-इंच LCD डिस्प्ले के साथ आता है जो Redmi A3 में भी देखी गई थी। यह पैनल 720 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा दी गई है। शाओमी ने नए हैंडसेट में Unisoc T603 चिप का इस्तेमाल किया है, जिसे 4GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। हालांकि, स्टोरेज को डेडिकेटेड माइक्रो-SD कार्ड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Redmi A3x एंड्रॉइड 14 पर चलता है, यह संभावित तौर पर गो एडीशन है जो अपनी तरह के एंट्री-लेवल डिवाइसेज पर काम करता है। शाओमी ने अपनी वेबसाइट लिस्टिंग पर इस फोन के साथ दो साल के OS और तीन साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट्स मिलने का वादा किया है।

यह भी पढ़ें: Pixel Fold के लॉन्च होते ही OnePlus Open हुआ 20 हजार रुपए सस्ता, बार-बार नहीं मिलता ऐसा मौका

फोन को पॉवर देने वाली एक 5000mAh की बैटरी है जो USB Type-C चार्जर के जरिए 10W स्पीड पर चार्ज किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें Redmi A3 की तरह एक 8MP रियर कैमराऔर फ्रन्ट पर एक 5MP का सेल्फ़ी शूटर मिल रहा है।

Redmi A3x की भारत में कीमत

रेडमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को 3GB/64GB वेरिएंट के लिए 6,999 रुपए में पेश किया गया है। जबकि इसके 4GB/128GB मॉडल की कीमत 7,999 रुपए रखी गई है।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :