Redmi 13C के High – Resolution रेंडर में नजर आई डिजाइन की एक झलक, 50MP कैमरा से होगा लैस | Tech News

Updated on 28-Sep-2023
HIGHLIGHTS

MySmartPrice ने Redmi 13C के कथित डिजाइन रेंडर्स पब्लिश किए हैं।

रेंडर्स में अपकमिंग फोन ब्लू, ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शंस में नजर आया है।

Redmi 13C के बैक पर एक LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है।

Redmi 13C अपने लॉन्च की तरफ बढ़ रहा है क्योंकि इसके रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं जिनमें इसके संभावित डिजाइन की एक झलक देखने को मिली है। लीक्ड रेंडर्स में इस स्मार्टफोन के तीन कलर ऑप्शंस सामने आए हैं और इसकी डिस्प्ले पर एक वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच देखा जा सकता है। इस स्क्रीन पर थोड़े मोटे बेजल्स भी नजर आए हैं। लीक्ड इमेजेस में Redmi 13C को ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ देखा गया है। Redmi 13C इस साल मार्च में भारत में लॉन्च हुए Redmi 12C का उत्तराधिकारी हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days Sale 2023 इस दिन हो रही शुरू, इन ताबड़तोड़ Discount Offer के लिए हो जाएं तैयार

Redmi 13C Design Renders Leaked

MySmartPrice ने Redmi 13C के कथित रेंडर्स पब्लिश किए हैं। इसका डिजाइन पिछले स्मार्टफोन Redmi 12C से थोड़ा बहुत मिलता-जुलता है। रेंडर्स में अपकमिंग फोन ब्लू, ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शंस में नजर आया है। इस हैंडसेट में सेल्फ़ी शूटर के लिए डिस्प्ले के सेंटर पर एक वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है। 

Redmi 13C के बैक पर एक LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि कैमरा सेंसर्स को टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर एक रेक्टैंगुलर आइलैंड में अरेंज किया गया है। कैमरा के दाईं दिया गया टेक्स्ट संकेत देता है कि इस हैंडसेट में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा वॉल्यूम रॉकर्स और पॉवर बटन को दाएं किनारे पर देखा गया है। 

Redmi 13C एक बजट पेशकश के तौर पर आ सकता है। Redmi 12C का 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 8,999 रुपए में लॉन्च हुआ था। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए रखी गई थी।

यह भी पढ़ें: धड़ाम से गिर गई Redmi 12 5G की कीमत, अब मिलेगा कौड़ियों के दाम, झक्कास डिस्काउंट में खरीदें यहाँ से | Tech News

Redmi 12C Specifications

Redmi 12C एंड्रॉइड 12-आधारित MIUI 13 पर चलता है और 6.71-इंच HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलिओ G85 चिपसेट से लैस है जिसे 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसके बैक पर एक ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP मेन कैमरा और 2MP सेकंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फ़ी के लिए इसमें 5MP फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इसके अलावा यह फोन 5000mAh बैटरी पर चलता है जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Image Source

Digit Hindi को WhatsApp Channels पर फॉलो करें और अपने फोन पर पाएँ टेक्नॉलॉजी जगत से जुड़ा हर अपडेट और लेटेस्ट खबरें! फॉलो करने के लिए क्लिक करें!

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :