Redmi 12 Launch Date: इस दिन भारत में तहलका मचाने आ रहा Redmi का ये धाकड़ स्मार्टफोन, स्टाइलिश डिजाइन और कैमरा जीत लेंगे दिल

Redmi 12 Launch Date: इस दिन भारत में तहलका मचाने आ रहा Redmi का ये धाकड़ स्मार्टफोन, स्टाइलिश डिजाइन और कैमरा जीत लेंगे दिल
HIGHLIGHTS

शाओमी के मुताबिक Redmi 12 को भारत में 1 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।

Redmi 12 पिछले महीने यूरोप में मिडनाइट ब्लैक, पोलर सिल्वर और स्काई ब्लू शेड्स में लॉन्च हुआ था।

Redmi 12 की कीमत के आधार पर इसकी स्क्रीन काफी बड़ी होने की उम्मीद है।

Redmi 12 बहुत जल्द भारत में आने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए सोमवार को भारत में इस नए हैंडसेट के लॉन्च की घोषणा की थी। Redmi 12 को पिछले महीने कुछ देशों में पेश किया गया था। 

शाओमी के मुताबिक Redmi 12 को भारत में 1 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपनी वेबसाइट पर एक लैन्डिंग पेज के जरिए स्मार्टफोन के डिजाइन को टीज़ कर रही है। Redmi 12 एक कर्व्ड डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ आएगा।

Redmi 12 पिछले महीने यूरोप में मिडनाइट ब्लैक, पोलर सिल्वर और स्काई ब्लू शेड्स में EUR 199 (लगभग Rs. 17,000) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जो कि 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत है।  वहीं थाईलैंड में इसका 8GB + 128GB वेरिएंट THB 5,299 (लगभग Rs. 12,500) की कीमत पर लिस्टेड है। Redmi 12 की भारतीय कीमत यूरोपीय कीमत के आसपास हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: Amazon Prime Day Sale 2023 में बेस्ट डील्स के लिए हो जाइए तैयार, बड़ी स्क्रीन वाले इन TVs पर मिलेगा लाजवाब डिस्काउंट

Redmi 12 स्पेसिफिकेशन्स 

Redmi 12

Redmi 12 के भारतीय वेरिएंट के स्पेक्स यूरोप में लॉन्च हुए मॉडल के समान हो सकते हैं। ग्लोबली यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13-आधारित MIUI 14 के साथ लॉन्च हुआ है और इसमें 6.79-इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 90Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ आती है। Redmi 12 मीडियाटेक हीलिओ जी88 प्रोसेसर से लैस है जिसे 8GB तक रैम के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा इनबिल्ट स्टोरेज के इस्तेमाल से इस रैम को 16GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। 

Redmi 12 में AI सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर शामिल है और इसे 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ जोड़ा गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP सेंसर मिल रहा है। यह स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।   

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 2 ने फ्लैगशिप प्रोसेसर और नए धमाकेदार डिजाइन के साथ मारी एंट्री, देखें कीमत से लेकर फीचर्स तक हर छोटी डिटेल

Redmi 12 में क्या है खास?

Redmi 12

स्मार्टफोन के डिजाइन पर अधिक ध्यान देने वाले ग्राहकों के लिए Redmi 12 बेस्ट ऑप्शंस में से एक होगा। क्योंकि Redmi 12 का क्रिस्टल क्लास डिजाइन इसे फ्लैगशिप लुक देता है और यहाँ तक कि कंपनी ने तो इसे स्टाइल आइकन बताया है। 

इसके अलावा Redmi 12 की कीमत के आधार पर इसकी स्क्रीन काफी बड़ी होने की उम्मीद है और स्टोरेज भी काफी अच्छा हो सकता है है। साथ ही इसकी एक खास बात यह भी है कि इसमें आपको AI-सुपोर्टेड कैमरा मिलने वाला है जो बहुत ही कम स्मार्टफोंस में देखने को मिलता है। इस तरह कई मामलों में Redmi 12 आपके लिए एक बढ़िया स्मार्टफोन साबित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: Nothing Drops: पॉप-अप स्टोर्स में Nothing लाएगा अपने लेटेस्ट प्रॉडक्ट, Nothing Phone (2) समेत मिलेंगे ये लाजवाब फायदे

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo