Realme P3 Ultra की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, 6000mAh बैटरी के साथ इस दिन देगा दस्तक, लॉन्च से पहले ही जान लें 5 बड़ी खासियतें

Updated on 17-Mar-2025
HIGHLIGHTS

लॉन्च से पहले कंपनी इस अपकमिंग फोन की प्रमुख डिटेल्स को टीज़ कर रही है।

Realme P3 Ultra में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 अल्ट्रा चिपसेट मिलने की पुष्टि हो गई है।

कंपनी ने रियलमी पी3 अल्ट्रा का डिजाइन टीज़ किया है।

Realme पिछले महीने अपनी P3 सीरीज को लॉन्च करने के बाद अब दो नए मॉडल्स – Realme P3 और P3 Ultra के साथ अपने लाइनअप को बढ़ा रहा है। इस सीरीज की शुरुआत 18 फरवरी को P3x और P3 Pro के अनावरण के साथ हुई थी, और एक महीने बाद रियलमी अपनी पेशकशों को आगे बढ़ा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी इन अपकमिंग फोन्स की प्रमुख डिटेल्स को टीज़ कर रही है। खास बात यह है कि Realme P3 Ultra में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 अल्ट्रा चिपसेट और एक 6000nAh की बड़ी बैटरी मिलने की पुष्टि हो गई है।

Realme P3 Ultra की लॉन्च डेट

कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए यह अनाउंसमेंट की है कि रियलमी P3 अल्ट्रा स्मार्टफोन 19 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है। इच्छुक यूजर्स लॉन्च के लाइवस्ट्रीम को आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं या फिर लॉन्च के साथ बने रहने के लिए रियलमी इंडिया के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: iPhone 16 Pro पर मिल रहा इतना डिस्काउंट, फैंस करने लगे बल्ले बल्ले, खरीदने से पहले देख डालें 3 दमदार फीचर

Realme P3 Ultra के टॉप 5 फीचर्स

डिजाइन: कंपनी ने रियलमी पी3 अल्ट्रा का डिजाइन टीज़ किया है। यह फोन एक ग्लोइंग ल्यूनर डिजाइन लैंगुएज के साथ आ रहा है। P3 Ultra तीन कलर वैरिएंट्स – नेप्चयून ब्लू, ओरियन रेड और ल्यूनर ग्रे में आता है। इनमें से केवल ल्यूनर ग्रे में ग्लोइंग टेक है। Realme P3 Ultra में बैक पैनल पर ड्यूल-कैमरा सिस्टम है। कंपनी के मुताबिक, इस फोन की थिकनेस 7.38mm है।

डिस्प्ले: रियलमी P3 अल्ट्रा में एक् 6.83-इंच 1.5K एमोलेड माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जो 120Hz रिफ्रेश रेट दे सकती है। यह डिस्प्ले 2500Hz तक का टच सैंपलिंग रेट ऑफर करेगी।

प्रोसेसर: यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 अल्ट्रा चिपसेट से लैस है, जिसे 12GB RAM के साथ पेयर किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में सेगमेंट का सबसे बड़ा वेपर कूलिंग चैंबर है।

कैमरा: इस डिवाइस में एक 50MP Sony IMX896 OIS कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा इसमें एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी शामिल हो सकता है।

बैटरी: यह फोन सीरीज के बाकी मॉडल्स की तरह एक 6000mAh बैटरी पर चलता है। यह 80W AI पास चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: YouTube पर फ्री में देख डालें ये 5 हिंदी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में-सीरीज, 5वीं वाली का तो अलग ही फैनबेस!

Realme P3 Ultra की भारत में कीमत (संभावित)

रियलमी पी3 अल्ट्रा की कीमत 25000 रुपए के अंदर होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अब तक यह पुष्टि नहीं की है कि इस कीमत में लॉन्च ऑफर्स शामिल हैं या फिर यह डिवाइस का स्टैंडर्ड रिटेल प्राइस बताती है। Realme P3 Pro भारत में 23,999 रुपए में लॉन्च हुआ था और P3x की कीमत 13,999 रुपए से शुरू होती है।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :