Realme GT Neo 5 Lite के मुख्य स्पेक्स आए सामने, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ हो सकता है लॉन्च

Updated on 23-Feb-2023
HIGHLIGHTS

Realme GT Neo 5 Lite चीन में अप्रैल में लॉन्च हो सकता है

स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग और 64MP मेन कैमरा के साथ आ सकता है

यह हैंडसेट GT Neo 5 की तुलना में अधिक किफायती होगा

Realme GT Neo 5 हाल ही में 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करने वाले पहले फोन के रूप में लॉन्च हुआ है। अब ऐसा लगता है ब्रांड इसके Lite वर्जन पर काम कर रहा है। जबकि कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस फोन को Realme GT Neo 5 Lite कहा जा सकता है, वहीं कुछ दावे यह सुझाव भी देते हैं कि यह हैंडसेट Realme GT Neo 5 SE के तौर पर डेब्यू हो सकता है। चाहे इस फोन का नाम कुछ भी हो, लेकिन यह Realme GT Neo 5 का एक किफायती वर्जन होगा। अब, GT Neo 5 Lite/SE के स्पेसिफिकेशंस और एक क्लियर रेंडर डिजिटल चैट स्टेशन के माध्यम से ऑनलाइन सामने आया है। 

कहा जा रहा है कि Realme GT Neo 5 Lite/SE चीन में अप्रैल में लॉन्च हो सकता है और यह संभवत: Redmi Note Turbo को टक्कर देगा जो मार्च के आस-पास लॉन्च होने वाला है। 

इसे भी देखें: iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max होंगे iPhone 14 Series के मुकाबले ज्यादा अडवांस, छोटी छोटी डिटेल्स हुई लीक

Realme GT Neo 5 Lite/SE का डिज़ाइन

Realme GT Neo 5 Lite के रेंडर इसका रियर डिज़ाइन दिखाते हैं। इसमें एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल है जिसमें ट्रिपल कैमरा सेंसर्स और एक एलईडी फ्लैश शामिल है। हम इसके दाहिनी तरफ एक C शेप का यूनिट देख सकते हैं लेकिन टिप्सटर दावा करता है कि फोन में RGB लाइटिंग और ट्रांसपेरेंट कवर नहीं होगा। फिल्हाल फोन को व्हाइट कलर में देखा जा सकता है लेकिन लॉन्च पर अन्य ऑप्शंस भी सामने आ सकते हैं। फोन के बैक पर “MATRIX PORF 1.79F/EFL 25MM” टेक्स्ट दिया गया है। 

Realme GT Neo 5 Lite/SE के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

स्टैंडर्ड Realme GT Neo 5 की तुलना में GT Neo 5 Lite में कुछ कमियाँ हो सकती हैं। फोन की डिस्प्ले का साइज़ अभी तक पता नहीं चला है लेकिन इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक 1.5K AMOLED डिस्प्ले हो सकती है। हैंडसेट क्वालकॉम SM7475 चिप द्वारा संचालित होने की संभावना है जो कि स्नैप्ड्रैगन 7+ जेन 1 SoC हो सकता है। 

इसे भी देखें: Jio का यह रिचार्ज प्लान चुनेंगे तो पूरे साल नहीं होगी कॉलिंग और डेटा की टेंशन, धांसू है ये प्लान

कहा गया है कि Realme GT Neo 5 Lite में 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। लीक से यह भी जानकारी मिली है कि फोन में स्टैंडर्ड GT Neo 5 के 50MP सोनी IMX890 मेन सेंसर के बजाए 64MP OV64M प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :