Realme का नया धमाका! भारत में जल्द लॉन्च होगा Realme GT 7 Pro, कंपनी ने किया कन्फर्म

Updated on 29-May-2024
HIGHLIGHTS

Realme GT 6T को हाल ही में भारत में 4nm स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिप के साथ लॉन्च किया गया था।

अब, रियलमी के वाइस प्रेजिडेंट ने पुष्टि की है कि भारतीय बाजार में Realme GT 7 Pro को लॉन्च किया जाएगा।

यह फोन Realme GT 5 Pro पर कुछ अपग्रेड्स के साथ आने की उम्मीद है।

Realme GT 6T को हाल ही में भारत में 4nm स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिप के साथ लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट का लॉन्च GT सीरीज की देश में वापसी का प्रतीक था। अब, रियलमी के वाइस प्रेजिडेंट – Chase Xu ने पुष्टि की है कि भारतीय बाजार में Realme GT 7 Pro को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Realme GT 5 Pro पर कुछ अपग्रेड्स के साथ आने की उम्मीद है। GT 5 Pro पिछले साल के आखिर में चीन में लॉन्च हुआ था। हालांकि, यह फ्लैगशिप डिवाइस भारत में लॉन्च नहीं हुआ।

कब लॉन्च होगा Realme GT 7 Pro?

Chase Xu ने एक यूजर के सवाल (कंपनी ने भारत में GT 5 Pro को लॉन्च क्यों नहीं किया?) का जवाब देते हुए पुष्टि की कि रियलमी भारत में इस साल GT 7 Pro को लॉन्च करेगा। हालांकि, उन्होंने सटीक लॉन्च टाइमलाइन या किसी भी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया।

यह भी पढ़ें: सुनहरा मौका! iPhone के इन लेटेस्ट मॉडल्स को खरीदें सुपर सस्ता, इस जगह लग गईं लंबी लाइनें

Realme GT 5 Pro चीन में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट पर चलता है। इसके आधार पर हम उम्मीद कर सकते हैं कि Realme GT 7 Pro इस साल के आखिर में अगले जनरेशन के स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 SoC के साथ भारत में आएगा। ब्रांड द्वारा जून में GT-सीरीज का एक अन्य स्मार्टफोन – Realme GT 6 का भी अनावरण करने की उम्मीद है। आइए तब तक GT 5 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स देख लेते हैं।

Realme GT 5 Pro के स्पेक्स और कीमत

GT 5 Pro की शुरुआती कीमत 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 3298 (लगभग 40,000 रुपए) है। इसमें 6.78-इंच 1.5K (1,264×2,780 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलती है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया है जिसमें 50MP Sony LYT-808 सेंसर शामिल है। हैंडसेट के फ्रन्ट पर 32MP Sony IMX615 कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यह फोन एक 5400mAh बैटरी पर चलता है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: कम कीमत में चाहिए लंबी वैलिडीटी वाला रिचार्ज, ये वाला खरीद लें आँख बंद करके 

आने वाले कुछ दिनों में हम Realme GT 7 Pro को लेकर अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद कर सकते हैं।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :