29 जुलाई को भारत में आ रहा Oppo का लेटेस्ट 5G फोन, इन यूनिक फीचर्स के साथ मारेगा धमाकेदार एंट्री!

29 जुलाई को भारत में आ रहा Oppo का लेटेस्ट 5G फोन, इन यूनिक फीचर्स के साथ मारेगा धमाकेदार एंट्री!
HIGHLIGHTS

कंपनी ने Oppo K12x 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है।

अपकमिंग हैंडसेट के डिजाइन, कलर वेरिएंट्स और मुख्य स्पेक्स का खुलासा भी कर दिया गया है।

Oppo K12x 5G भारत में OnePlus Nord CE 4 के एक रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च हो सकता है।

Oppo K12x 5G बहुत जल्द भारत में आने वाला है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है और साथ ही अपकमिंग हैंडसेट के डिजाइन, कलर वेरिएंट्स और मुख्य स्पेक्स का खुलासा भी कर दिया है जिनमें डिस्प्ले और बैटरी डिटेल्स शामिल हैं। Oppo K12x 5G के चीनी वर्जन का अनावरण इस साल की शुरुआत में किया गया था। फोन के भारतीय वेरिएंट का डिजाइन इसके चीनी वर्जन से थोड़ा अलग लगता है। Oppo K12x 5G भारत में OnePlus Nord CE 4 के एक रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च हो सकता है।

Oppo K12x 5G Confirmed Details

कंपनी ने एक प्रेस नोट में पुष्टि की है कि K12x 5G भारत में 29 जुलाई को लॉन्च होगा। हैंडसेट को OnePlus Nord CE 4 के समान डिजाइन के साथ टीज़ किया गया है, जो यह सुझाता है कि यह इस मॉडल का रीब्रांडेड हो सकता है।

अपकमिंग Oppo K12x 5G के ड्यूल रियर कैमरा यूनिट को एक वर्टिकल पिल-शेप मॉड्यूल के अंदर रखा गया है और साथ ही एक सरक्युलर LED फ्लैश यूनिट भी दिया गया है। डिस्प्ले पर फ्रन्ट कैमरा के लिए सेंटर होल-पंच स्लॉट है, जबकि वॉल्यूम रॉकर और पॉवर बटन दायें किनारे पर देखे जा सकते हैं।

Oppo K12x के लिए कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर एक आधिकारिक प्रोडक्ट पेज भी लाइव है। यह फोन दो कलर ऑप्शंस – ब्रीज़ ब्लू और मिडनाइट वायलेट में आने की पुष्टि हो गई है।

Oppo K12x Features

यह स्मार्टफोन 6.67-इंच की HD+ स्क्रीन के साथ आएगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। यह डिस्पले स्प्लैश टच टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेगी जिसके कारण यूजर्स फोन को गीले हाथों से भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

Oppo ने यह भी खुलासा किया है कि K12x 5G मोटाई में 7.68mm का और वज़न में 186 ग्राम का होगा। कहा गया है कि यह हैंडसेट डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस के लिए IP54-रेटेड बिल्ड के साथ आएगा। इसे पांडा ग्लास की सुरक्षा और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

Oppo K12x 5G कंपनी की AI लिंकबूस्ट तकनीकी से लैस होगा और ड्यूल व्यू वीडियो फीचर को सपोर्ट करेगा। ड्यूल व्यू वीडियो फीचर यूजर्स को फ्रन्ट और रियर कैमरा का एक साथ इस्तेमाल करके वीडियोज़ रिकॉर्ड करने की अनुमति देता है। फोन में 5100mAh बैटरी मिलने की भी पुष्टि हो गई है जो 45W वायर्ड सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo