Oppo K11: अगले महीने आ रहा Oppo का ये धुरंधर स्मार्टफोन, स्पेक्स समेत सामने आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी

Oppo K11: अगले महीने आ रहा Oppo का ये धुरंधर स्मार्टफोन, स्पेक्स समेत सामने आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी
HIGHLIGHTS

Oppo का एक नया फोन PJC110 मॉडल नंबर के साथ TENNA लिस्टिंग में देखा गया है।

Oppo K11 और OnePlus Nord CE 3 दोनों का डिजाइन एक जैसा है।

लीकर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार दोनों स्मार्टफोंस में एक जैसे स्पेसिफिकेशन्स होंगे।

मई में Oppo K11x के लॉन्च के बाद अब Oppo का एक नया फोन PJC110 मॉडल नंबर के साथ TENNA लिस्टिंग में देखा गया है। इसमें एक जाना-माना डिजाइन सामने आया है जिसमें एक सेंटर पंच-होल डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम शामिल है और यह Oppo K11 के नाम से जुलाई में लॉन्च हो सकता है। 

वनप्लस ने Nord CE 3 को 5 जुलाई के लॉन्च से पहले टीज़ किया है, इसलिए यह एक ही फोन हो सकता है क्योंकि Oppo और OnePlus Nord फोंस दोनों का डिजाइन एक जैसा है। आपको याद दिला दें कि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G चीन में Oppo K11x के तौर पर लॉन्च हुआ था। 

यह भी पढ़ें: Xiaomi 13T series: एक से बढ़कर एक खूबियों के साथ पेश होंगे शाओमी के ये फ्लैगशिप फोंस, लॉन्च से पहले अहम जानकारी लीक

लीकर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार दोनों स्मार्टफोंस में एक जैसे स्पेसिफिकेशन्स होंगे। 

Oppo K11/OnePlus Nord CE 3 स्पेक्स (अनुमानित)

अपकमिंग फोन में 6.7-इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। परफॉरमेंस के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर मिल सकता है जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है। डिवाइस एंड्रॉइड 13 OS के साथ आने की उम्मीद है। 

Oppo

फ़ोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP रियर कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा शामिल हो सकता है, वहीं सामने की तरफ 16MP फ्रन्ट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस को पॉवर देने के लिए इसे 5000mAh बैटरी के साथ पैक किया जा सकता है जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

यह भी पढ़ें: Confirm! भारत में हंगामा मचाने इस दिन आ रही Realme की फुल ऑन धमाका सीरीज, नया कलर और डिजाइन लगा देंगे चार चाँद

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo