Oppo Find N3 Flip और Samsung Galaxy Z Flip 4 का सॉलिड बैटल! देखें Samsung को कैसे टक्कर दे रहा Oppo

Updated on 22-Oct-2023
HIGHLIGHTS

आज के इस कम्पेरिजन में हम Oppo Find N3 Flip और Samsung Galaxy Z Flip 4 के बारे में बात करेंगे।

Oppo Find N3 Flip मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200 चिपसेट से लैस है।

Galaxy Z Flip 4 एंड्रॉइड 12-आधारित One UI 4.1 पर चलता है लेकिन इसे एंड्रॉइड 13 पर अपग्रेड किया जा सकता है।

आज के इस कम्पेरिजन में हम Oppo Find N3 Flip और Samsung Galaxy Z Flip 4 के बारे में बात करेंगे। Oppo Find N3 Flip पॉप्युलर क्लैमशेल Find N2 Flip स्मार्टफोन का उत्तराधिकारी है जो अपग्रेडेड स्पेक्स और बदले हुए डिजाइन के साथ आया है। वहीं दूसरी ओर Samsung Galaxy Z Flip 4 कंपनी की Galaxy Z Flip सीरीज का पिछले साल का मॉडल है।

Oppo Find N3 Flip vs Samsung Galaxy Z Flip 4: डिस्प्ले

Oppo Find N3 Flip में 6.80-इंच की इनर स्क्रीन मिलती है जो 2520 × 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन ऑफर करती है जबकि आउटर स्क्रीन 3.26 इंच की है। ये दोनों ही स्क्रीन्स AMOLED तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। Samsung Galaxy Z Flip 4 में 6.7-इंच FHD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिल रही है जो 120Hz अडाप्टिव रिफ्रेश रेट ऑफर करती है और इसके अलावा फोन में 1.9-इंच सुपर AMOLED आउटर स्क्रीन दी गई है।

यह भी पढ़ें: तहलका मचाने आ रहा Tecno का पहला Rollable स्मार्टफोन, ऑफिशियल वीडियो में दिखा धमाकेदार लुक

Oppo Find N3 Flip

Oppo Find N3 Flip vs Samsung Galaxy Z Flip 4: प्रोसेसर

Oppo Find N3 Flip मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200 चिपसेट से लैस है और यह एंड्रॉइड 13-आधारित ColorOS 13.2 पर काम करता है। जबकि Galaxy Z Flip 4 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर के साथ आता है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 12-आधारित One UI 4.1 पर चलता है लेकिन इसे एंड्रॉइड 13 पर अपग्रेड किया जा सकता है। 

Oppo Find N3 Flip vs Samsung Galaxy Z Flip 4: कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Oppo Find N3 Flip में 50MP Sony IMX890 मेन कैमरा, 32MP टेलीफ़ोटो कैमरा और 48MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिलता है। दूसरी ओर Samsung Galaxy Z Flip 4 एक 12MP OIS मेन कैमरा और 12MP का दूसरा सेंसर ऑफर करता है।

 

Samsung Galaxy Z Flip 4

यह भी पढ़ें: iPhone 15 camera details: अभी चेक करें किन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च होगा स्मार्टफोन्स पर बाप

Oppo Find N3 Flip vs Samsung Galaxy Z Flip 4: बैटरी

अब बात करें बैटरी की तो Oppo Find N3 Flip में एक 4300mAh बैटरी दी गई है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy Z Flip 4 एक 3700mAh बैटरी के साथ आता है जो 25W वायर्ड चार्जिंग, फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Oppo Find N3 Flip vs Samsung Galaxy Z Flip 4: कीमत

Oppo Find N3 Flip की कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए CNY 6,799 (लगभग 77,200 रुपए) से शुरू होती है। जबकि Samsung Galaxy Z Flip 4 स्मार्टफोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में अभी 89,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :