Oppo F29 5G की फर्स्ट सेल शुरू, 3 पॉइंट्स में जानिए क्यों खरीदना चाहिए

Oppo F29 5G की फर्स्ट सेल शुरू, 3 पॉइंट्स में जानिए क्यों खरीदना चाहिए
HIGHLIGHTS

ppo ने पिछले हफ्ते पावर-पैक्ड फीचर्स के साथ अपनी F29 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था।

दोनों स्मार्टफोन्स में से आज केवल बेस वैरिएंट सेल में जा रहा है।

कंपनी ओप्पो F29 पर कई डील्स और डिस्काउंट्स ऑफर कर रही है।

Oppo ने पिछले हफ्ते पावर-पैक्ड फीचर्स के साथ अपनी F29 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स: Oppo F29 Pro 5G और Oppo F29 5G शामिल हैं जिनमें से आज केवल बेस वैरिएंट सेल में जा रहा है। कंपनी ओप्पो F29 पर कई डील्स और डिस्काउंट्स ऑफर कर रही है जिसके साथ आप फ्लिपकार्ट के जरिए इसे 25000 रुपए से कम में खरीद सकते हैं।

Oppo F29 5G पर टॉप डील्स और डिस्काउंट्स

ओप्पो F29 पर आप आज से कुछ बेस्ट डिस्काउंट्स और डील्स का फायदा उठा सकते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 8GB+128GB वैरिएंट के लिए 23,999 रुपए है और 8GB+256GB के लिए 25,999 रुपए है। कंपनी इस स्मार्टफोन पर 2000 रुपए का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है।

साथ ही यहां 6 महीनों तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी है। इसके अलावा SBI, Axis और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए आप 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं। यह दो कलर ऑप्शंस: सॉलिड पर्पल और ग्लेशियर ब्लू में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Vivo T4 होगा देश का सबसे बड़ी बैटरी वाला पावरहाउस फोन, कन्फर्म हुई जानकारी

Oppo F29 5G को खरीदने के 3 कारण

ड्यूरेबिलिटी और IP69 रेटिंग

ओप्पो के इस नए नवेले फोन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा दी गई है। यह डिवाइस IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानि यह डिवाइस न केवल 30 मिनट के लिए 1.5 मीटर तक पानी में डूबा रह सकता है बल्कि किसी भी डायरेक्शन से गर्म-ठंडे पानी को भी झेल सकता है।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Oppo F29 5G में 6000mAh बैटरी लगी हुई है जो 80W सुपरवूक चार्जिंग देती है। इतनी बड़ी बैटरी आसानी से एक चार्ज में पूरे दिन चल सकती है और हेवी चार्जिंग वॉट बहुत तेजी से उसे दोबारा पावर देने में मदद करता है।

शानदार फोटोग्राफी

अब बात करें कैमरा डिपार्टमेंट की तो F29 5G एक 50MP वाइड एंगल कैमरा और 50MP मोनोक्रोम कैमरा से लैस है। सेल्फ़ी के लिए इस हैंडसेट में आगे की तरफ एक 16MP का शूटर दिया है।

यह भी पढ़ें: BSNL का सबसे अनोखा प्लान, अभी रिचार्ज किया तो मई 2027 तक चलेगा, दिन का खर्च 6 रुपए से भी कम

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo