Oppo इस महीने जारी करेगा इन डिवाइसेज़ के लिए Android 12 पर आधारित ColorOS 12 अपडेट

Oppo इस महीने जारी करेगा इन डिवाइसेज़ के लिए Android 12 पर आधारित ColorOS 12 अपडेट
HIGHLIGHTS

जल्द ओप्पो के फोंस को मिलेगा Android 12 पर आधारित ColorOS 12

कुछ फोंस पर बीटा और कुछ को मिलने वाला है ColorOS 12 का स्टेबल वर्जन

चलिए जानते हैं Oppo के किन फोंस को जून में Android 12 अपडेट मिलेगा

Oppo बड़े स्मार्टफोन निर्माताओं में से एक है, जिसने अपने कई डिवाइसेज़ के लिए Android 12 पर आधारित ColorOS 12 की घोषणा की है। Oppo कई फोंस के लिए बीटा और स्टेबल अपडेट जारी करने वाला है। ओप्पो के कई फोंस को Android 12 अपडेट मिल चुका है और कुछ को मिलने वाला है। चलिए जानते हैं Oppo के किन फोंस को जून में Android 12 अपडेट मिल जाएगा। 

जून 202 में इन फोंस को मिलने वाला है ColorOS 12 Beta 

F21 Pro 5G के लिए ColorOS 12 का बीटा वर्जन जून जून में रोल आउट किया जाएगा। ओप्पो 23 जून से अपडेट जारी करेगा जिसे बैच के हिसाब से भेजा जाएगा,इसलिए एक ही समय पर सभी यूजर्स को अपडेट नहीं मिलेगा। 

यह भी पढ़ें: लेटेस्ट फोंस को मात देगी iQOO 9 Pro में मिल रही 200W फास्ट चार्जिंग

जून 2022 में इन फोंस को मिलेगा ColorOS 12 का स्टेबल अपडेट 

ओप्पो के कई को फोंस को Android 12 पर आधारित ColorOS 12 अपडेट मिलेगा जिनमें Find X2, Reno7 Pro 5G, Reno6 Pro 5G, Reno6 Pro 5G Diwali Edition, Reno5 Pro 5G, Reno4 Pro, Reno3 Pro, F19 Pro+, F19 Pro, F19, F19s, F17 Pro, A74 5G, A53s 5G, और A53 शामिल हैं। 

colorOS 12 update roll out

15 जून से Oppo Reno7 5G, A96, और K10 को ColorOS 12 का स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। Oppo Reno 10x Zoom को 28 जून और Oppo A76 को 29 जून से यह अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें: भारत में मीडियाटेक डिमेन्सिटी 810 SoC द्वारा संचालित है Oppo K10 5G

Oppo ने कहा, अपडेट को बैच के आधार पर जारी किया जाएगा इसलिए यूजर्स को अलग-अलग समय पर ये अपडेट मिलेगा। मैनुअली OTA अपडेट चेक करने के लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट पर जांचना होगा। 

कुछ डिवाइसेज़ पर हार्डवियर लिमिटेशन होने के नाते मल्टी-स्क्रीन कनेक्ट और Omoji फीचर्स चुनिन्दा फोंस पर ही उपलब्ध होगा। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo