सबके दिलों पर राज करने आ रहा Oppo A3 Pro, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, देखें खूबसूरत डिजाइन और तगड़े फीचर्स

सबके दिलों पर राज करने आ रहा Oppo A3 Pro, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, देखें खूबसूरत डिजाइन और तगड़े फीचर्स
HIGHLIGHTS

कंपनी ने इस हैंडसेट की आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है।

यह हैंडसेट तीन कलर ऑप्शंस; Azure, Mountain Blue और Yun Jin Powder में आएगा।

Oppo A3 Pro का डिजाइन पहले लीक हुए CAD रेंडर्स से मेल खाता है।

Oppo A3 Pro को बहुत जल्द चीन में लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी ने इस हैंडसेट की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। साथ ही अपकमिंग मॉडल के डिजाइन और कलर ऑप्शंस का भी खुलासा कर दिया गया है। इससे पहले हैंडसेट के स्क्रीन साइज़ और डाइमेंशंस जैसी अन्य डिटेल्स ऑनलाइन सामने आई थीं। उम्मीद है कि यह Oppo A2 Pro का उत्तराधिकारी होगा जो चीन में सितंबर 2023 में लॉन्च हुआ था। A3 Pro स्मार्टफोन संभावित तौर पर पिछली जनरेशन पर कुछ अपग्रेड्स लेकर आएगा।

Oppo A3 Pro Launch Details

ओप्पो की चीनी वेबसाइट पर लैंडिंग पेज से पुष्टि हुई है कि यह स्मार्टफोन चीन में 12 अप्रैल, 2:30pm लोकल टाइम पर लॉन्च होगा। यह हैंडसेट तीन कलर ऑप्शंस; Azure, Mountain Blue और Yun Jin Powder (चीनी से ट्रांसलेट किया गया) में आएगा। आखिरी दो शेड्स को फॉक्स लेदर फिनिश में देखा गया है, जबकि Azure वर्जन एक ग्लॉसी बैक कवर के साथ नजर आया है।

यह भी पढ़ें: Samsung के शौकीनों की मौज, किफायती कीमत में लाया दो नए धुरंधर स्मार्टफोंस, देखें इनके दमदार स्पेक्स

A3 Pro Design

A3 Pro का डिजाइन पहले लीक हुए CAD रेंडर्स से मेल खाता है। हैंडसेट पर एक बड़ा सरक्युलर रियर कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है जिसमें दो कैमरा सेंसर्स और एक LED फ्लैश शामिल है। पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स को मॉडल के दाएं किनारे पर रखा गया है।

इसी बीच ओप्पो ए3 प्रो के लीक्ड रेंडर्स में इसकी डिस्प्ले को बहुत ही पतले बेजल्स फ्रन्ट कैमरा के लिए एक सेंटर होल-पंच स्लॉट के साथ देखा गया था। इसके अलावा हैंडसेट के निचले किनारे पर एक USB टाइप-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे स्लॉट भी नजर आया है।

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में चलेगा तूफान मेल जैसा 5G इंटरनेट, अभी कर लें ये छोटा सा काम

पिछले लीक से यह भी सुझाव मिला है कि ओप्पो ए3 प्रो में पिछले मॉडल ओप्पो ए2 प्रो की तरह एक 6.7-इंच डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही अपकमिंग हैंडसेट को लेकर यह भी जानकारी सामने आई है कि इसके डाइमेंशंस 162.7mm x 74.5mm x 7.8mm होंगे। यह भी कहा गया है कि यह एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo