केवल एक वनप्लस फैन को मिल सकता है स्पेशल OnePlus Nord LE स्मार्टफोन, जानें मुफ्त में पाने के लिए क्या करें
OnePlus Nord LE हुआ लॉन्च
वनप्लस अपने फैंस के लिए लाया खास तोहफा
गिवअवे में दिया जाएगा नया OnePlus Nord LE
OnePlus के अर्फोडेबल स्मार्टफोन OnePlus Nord का नया वेरिएंट OnePlus Nord LE बाज़ार में एंट्री ले चुका है। हालांकि, यह वो वेरिएंट नहीं है जिसका आप लंबे समय से इंतज़ार कर रहे होंगे। वनप्लस ने बताया कि LE मोनिकर का इस्तेमाल यहां लिटेरली ओन्ली वन एडिशन के लिए किया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि अन्य स्पेशल मॉडल्स की तरह OnePlus Nord LE कुछ लोगों के लिए भी उपलब्ध नहीं होगा। यह फोन केवल एक वनप्लस फैन को गिव अवे किया जाएगा।
OnePlus Nord LE कि घोषणा के दौरान फोरम पोस्ट पर OnePlus Nord के Product Manager Andy Liu ने कहा, नया मॉडल OnePlus Nord जैसा ही समान मॉडल है। इसमें 90Hz Fluid AMOLED डिस्प्ले, क्वाड रियर कैमरा, वार्प चार्ज 30T और अन्य सामान्य फीचर दिए गए हैं।
ओरिजिनल OnePlus Nord से हट कर OnePlus Nord LE को एक अलग ग्रेडिएंट दिया गया है जो ऑरेंज से ग्रीन का ट्रैनजिशन है। इसे बेहद स्मूद फिनिश दिया गया है। OnePlus Nord LE को सेल में एक खास एडिशन के तौर पर लाने के बजाए वनप्लस इस नए OnePlus Nord LE को गिवअवे के ज़रिए दे रहा है।
गिव अवे में हिस्सा लेने के लिए आपको OnePlus Nord के इन्स्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करना होगा और अपने इन्स्टाग्राम पर मौजूदा स्मार्टफोन की पिक्चर पोस्ट करनी होगी। इस पोस्ट के साथ #SwitchToNord कैप्शन लिखना होगा। इस तरह आप OnePlus Nord LE को पाने का मौका हासिल कर सकते हैं। गिवअवे के लिए केवल एक OnePlus Nord LE यूनिट होगा।
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile