भारत में इस कीमत में लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord 4, चेक करें 4 दमदार फीचर

भारत में इस कीमत में लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord 4, चेक करें 4 दमदार फीचर

OnePlus Summer Launch Event 16 July को Italy में होने वाला है। इस दौरान या इस ईवेंट में कंपनी अपने OnePlus Nord 4 को लॉन्च कर सकती है, हालांकि इसके अलावा लिस्ट में OnePlus Pad 2 Tablet और Nord Buds 3 Pro के अलावा OnePlus Watch 2R भी हैं।

यह ईवेंट भारत में 6:30PM पर लाइव चलने वाला है। आप इसे कंपनी के आधिकारिक YouTube Channel पर देख सकते हैं। फोन को लेकर यूं तो काफी कुछ सामने आ रहा है लेकिन लॉन्च से पहले आइए Nord 4 के 4 सबसे दमदार स्पेक्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

  • भारत में OnePlus Nord 4 के लॉन्च ईवेंट को कंपनी के आधिकारी YouTube Channel पर देखा जा सकता है।
  • यह ईवेंट भारत में 16 जुलाई, 2024 को शाम 6:30PM पर शुरू होने वाला है, हालांकि हम आपको केवल भारतीय समय के बारे में ही बता रहे हैं।
  • इस ईवेंट में OnePlus Nord 4 के अलावा OnePlus Pad 2 Tablet और Nord Buds 3 Pro के अलावा OnePlus Watch 2R भी लॉन्च हो सकते हैं।
  • OnePlus Nord 4 को 4 साल के Android OS updates और 6 साल के security patches updates के साथ पेश किया जाने वाला है।

नए डिजाइन में आ सकता है Nord 4?

OnePlus Nord 4 को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इस फोन को एक नए डिजाइन में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी रेन्डर इमेज से भी यही जानकारी मिल रही है। इस फोन में कैमरा की प्लेसमेंट को चेंज किया जाने वाला है। इसमें आपको कैमरा हॉरिजॉन्टल नजर आने वाला है, जबकि Nord CE4 और Nord CE4 Lite में कैमरा वर्टिकल पोजीशन में नजर आता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि चीन में लॉन्च हो चुके OnePlus Ace 3V को भी रीब्रांड करके भारत में OnePlus Nord 4 के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

किस प्राइस में लॉन्च हो सकता है Nord 4?

अगर कीमत की बात करें तो इसे लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है। हालांकि, जाने माने टिप्स्टर Abishek Yadav की ओर से किए गए एक ट्वीट से पता चलता है कि OnePlus Nord 4 को भारत में 27,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।


हालांकि फोन की कीमत 31,000 रुपये से 32,000 रुपये के आसपास हो सकती है, लेकिन डिस्काउंट आदि के बाद इसे भारत में 30,000 रुपये के आसपास की कीमत में खरीदा जा सकेगा। यहाँ आपको बता देते है कि अभी तक किसी भी प्राइस पर OnePlus की आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। ऐसे में मैं आपसे यही कहने वाला हूँ कि आपको आधिकारिक लॉन्च तक का इंतज़ार करना चाहिए।


OnePlus Nord 4 के टॉप 4 फीचर

1. OnePlus Nord 4 में कुअलकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 प्रोसेसर हो सकता है।
2. फोन में एक 6.74-इंच की 1.5K Curved AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है।
3. फोन में एक 50MP का Sony IMX882 सेन्सर होने वाला है। फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा भी मिलने वाला है।
4. इस फोन में एक 5500mAH की बैटरी होने की भी उम्मीद है, जो फास्ट चार्जिंग से लैस होगी।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo