OnePlus Nord CE 4 के लॉन्च से पहले ही OnePlus 12 की कीमत में भारी गिरावट, देखें नई कीमत

Updated on 01-Apr-2024
HIGHLIGHTS

OnePlus Nord CE 4 को आज लॉन्च किया जाने वाला है।

OnePlus Nord CE 4 के लॉन्च से पहले Flipkart पर OnePlus 12 की कीमत में गिरावट देखी गई है।

OnePlus 12 की कीमत में Flipkart पर कितनी गिरावट आई है, आइए जानते हैं।

सभी जानते है कि आज OnePlus Nord CE 4 को लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि इस लॉन्च से पहले ही OnePlus 12 (OnePlus 12 Price cut Flipkart) की कीमत में भारी गिरावट देखी गई है। OnePlus 12 के बेस वैरिएन्ट को 64,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, हालांकि हाई एंड मॉडल की बात करें तो इसे 69,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

पहली बार OnePlus 12 का हुआ है प्राइस कट

OnePlus 12 के लॉन्च के बाद से यह पहली दफा है जब इसकी कीमत में गिरावट आई है। अब फोन को सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है। अगर आप इस फोन को खरीदने के बारे में अभी तक सोच रहे थे, तो आप इसे इस समय कम कीमत में खरीद सकते हैं।

OnePlus 12 Price cut on Flipkart


Flipkart पर OnePlus 12 की कीमत में इस समय 2% की कटौती का लाभ लिया जा सकता है। इसके अलावा Citi Bank Credit Card इस्तेमाल करने वालों को 2000 रुपये का ऑफ EMI लेनदेन पर मिलने वाला है। हालांकि अगर आप HSBC Credit Card इस्तेमाल करते हैं तो इसके माध्यम से EMI लेनदेन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिलने वाला है।

OnePlus 12 स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर

OnePlus 12 स्मार्टफोन में एक 6.82-इंच की डिस्प्ले मिलती है। यह ProXDR Display Tech से लैस है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा डिस्प्ले को गोरिला ग्लास Victus का सपोर्ट मिला हुआ है। इसके अलावा इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। स्मार्टफोन में एक 5400mAh की बैटरी भी मिलती है।

OnePlus 12 स्मार्टफोन में एक 50MP का मेन कैमरा, एक 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। इस फोन मेमन एक 64MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है, जो 3X Optical Zoom के साथ आता है।

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :