Oneplus 11 सीरीज की भारतीय कीमतों का हुआ खुलासा ! देखें किस रेंज में आएंगे स्मार्टफोंस

Oneplus 11 सीरीज की भारतीय कीमतों का हुआ खुलासा ! देखें किस रेंज में आएंगे स्मार्टफोंस
HIGHLIGHTS

Oneplus 11 सीरीज 7 फरवरी 2023 को लॉन्च होगी।

टिप्स्टर 'Yogesh Brar' ने इस सीरीज की भारतीय कीमतों का खुलासा किया है।

OnePlus 11R ₹48,000 और ₹52,000 की रेंज में उपलब्ध हो सकता है।

Oneplus 11 सीरीज 7 फरवरी 2023 को लॉन्च होने वाली है और अब इसके लॉन्च से दो महीने पहले टिप्स्टर 'Yogesh Brar' ने यह खुलासा किया है कि ये दोनों स्मार्टफोंस भारत में टेस्ट किए जा रहे हैं। उनके अनुसार OnePlus 11R को OnePlus 10T की अगली जनरेशन का फोन माना जा रहा है। उन्होने OnePlus 11 और OnePlus 11R की भारतीय कीमतों का भी खुलासा किया है। 

ONEPLUS 11 और ONEPLUS 11R की भारतीय कीमत 

OnePlus 11R

माना जा रहा है कि OnePlus 11 की भारतीय कीमत किसी किसी स्थान पर ₹55,000 और ₹65,000 की रेंज में हो सकती है और OnePlus 11R ₹48,000 और ₹52,000 की रेंज में आ सकता है। 

ONEPLUS 11 स्पेसिफिकेशंस

OnePlus

OnePlus 11 आपको एक 6.7-इंच  QHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ 3216×1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकता है। स्मार्टफोन में एड्रीनो GPU के साथ नया क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह डिवाइस 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आने की संभावना है। 

 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo