Upcoming Phone: Nokia जल्द ला रहा तगड़ी Battery Life वाला तोडू 5G Smartphone, Fastastic है डिजाइन

Upcoming Phone: Nokia जल्द ला रहा तगड़ी Battery Life वाला तोडू 5G Smartphone, Fastastic है डिजाइन
HIGHLIGHTS

Nokia G42 5G को 11 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

अमेज़न पर Nokia G42 5G की माइक्रोसाइट आ गई है।

Nokia G42 5G को दो साल के एंड्रॉइड OS अपग्रेड्स और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे।

Nokia भारतीय बाजार में एक नया 5G फोन लाने की तैयारी कर रहा है। आज कंपनी ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि Nokia G42 5G को देश में 11 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट भी अमेज़न पर लाइव है। 

Nokia G42 5G

हालांकि, Nokia G42 5G भारत के लिए एक नया स्मार्टफोन है लेकिन यूरोप में यह पहले ही लॉन्च हो चुका है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने Nokia X30 5G को भारत में लॉन्च किया था जिसके बाद अब G42 भारत में आने वाला नोकिया का दूसरा 5G-सक्षम फोन होगा। अमेज़न पर इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट आ गई है जिसमें कहा गया है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च होगा।

यह भी पढ़ें: Samsung, Moto को कड़ी टक्कर देने आ रहा Tecno का Unique Foldable Smartphone, Design कर देगा Crazy!

Nokia G42 5G इन स्पेक्स के साथ लेगा एंट्री

Nokia G42 5G की अमेज़न माइक्रोसाइट के मुताबिक यह फोन 6.56-इंच वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा जो HD+ रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। यह एक OZO प्लेबैक पर चलने वाले लाउड स्पीकर से लैस है। 

Nokia के इस फोन के फ्रन्ट पर 8-मेगापिक्सल कैमरा और बैक पर 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फोन के मेन स्नैपर को एक मैक्रो कैमरा और एक डेप्थ सेंसर के साथ पेयर किया गया है। परफॉरमेंस के लिए इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 480+ चिपसेट और 11GB तक रैम दी गई है जिसमें वर्चुअल रैम भी शामिल है। 

यह भी पढ़ें: ICC Cricket World Cup 2023: कहीं उड़ न जाए आपका Personal Data और Money, देखें कैसे Online सुरक्षित रहें

Nokia G42 5G India launch

आधिकारिक पुष्टि हो गई है कि Nokia G42 5G को दो साल के एंड्रॉइड OS अपग्रेड्स और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे। यह हैंडसेट पर्पल और ग्रे कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। 

Nokia G42 5G में 128GB इंटरनल स्टोरेज और 5000mAh बैटरी मिल सकती है जो 20W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, हालांकि यह अमेज़न पेज पर मेंशन नहीं किया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। अभी तक इस डिवाइस की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo