Samsung के तोते उड़ाने आया Nokia के Flip Phone का नया मॉडल, कीमत देखते ही खरीदने दौड़ जाएंगे

Samsung के तोते उड़ाने आया Nokia के Flip Phone का नया मॉडल, कीमत देखते ही खरीदने दौड़ जाएंगे
HIGHLIGHTS

Nokia 2660 फ्लिप फोन को दो नए रंगों में लॉन्च किया गया है

नए कलर ऑप्शंस ‘पॉप पिंक’ और ‘लश ग्रीन’ हैं

नया फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है

Nokia Mobile ने आधिकारिक तौर पर Nokia 2660 फ्लिप फोन को दो नए रंगों में लॉन्च किया है। नए कलर ऑप्शंस ‘पॉप पिंक’ और ‘लश ग्रीन’ हैं। यह जानकारी Nokia 2660 से जुड़े कुछ रिटेलर्स द्वारा उपलब्ध कराए गए रेंडर्स से मिली है। बता दें कि पिछले हफ्ते ऑस्ट्रिया के एक रिटेलर ने Nokia 2660 के दोनों नए कलर ऑप्शंस की इमेजिस साझा की थीं। 

Nokia 2660 फीचर्स 

Nokia 2660 के पॉप पिंक और लश ग्रीन ऑप्शंस पहले ही कई बाजारों में उपलब्ध हैं। इसमें Nokia 2660 के पिछले वर्जन की तुलना में काफी कम या कहें कि न के बराबर बदलाव हैं। नया फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है जबकि इसमें 2.8-इंच प्राइमरी स्क्रीन और 1.77-इंच सेकंडरी स्क्रीन का एक ड्यूल-डिस्प्ले सेटअप मिल रहा है। हैंडसेट Unisoc T107 चिपसेट से लैस है और यह ब्लूटूथ, 4.2, वायरलेस एफएम रेडियो और MP3 प्लेयर को सपोर्ट करता है। 

Nokia 2660

Nokia 2660 फ्लिप फोन में 1,480mAh की बैटरी दी गई है जिसे माइक्रो-USB पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस में 0.3MP कैमरा, LED फ्लैश और 5 कॉन्टैक्ट्स को एक साथ तेजी से कॉल करने के लिए एक इमरजेंसी बटन भी मिल रहा है।

Nokia 2660 की कीमत 

यूरोप में Nokia 2660 की कीमत लगभग €79.90 (लगभग Rs 7,024) है और यह कई ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन UK में सीधे Nokia पर भी £64.99 (~$81) में उपलब्ध है। Nokia 2660 के दो नए कलर ऑप्शंस बाजार में कुछ डेमोग्राफिक्स को आकर्षित कर सकते हैं। Gen Zs में फ्लिप फोंस की मांग में अचानक हुई बढ़ोतरी को देखते हुए फीचर फ्लिप मॉडल्स द्वारा बाजार में शानदार परफॉरमेंस की उम्मीद की जा सकती है। 

Image Source

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo