Nokia 1 और Nokia 3.1 Plus को मिल रहा है जुलाई एंड्राइड सिक्योरिटी पैच

Updated on 19-Jul-2019
HIGHLIGHTS

Nokia 1 और Nokia 3.1 Plus को मिला नया अपडेट

नोकिया 1 के लिए आए अपडेट का साइज़ 75.3MB

HMD Global ने अपने Nokia 1 और Nokia 3.1 Plus स्मार्टफोंस के लिए जुलाई सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है, हालांकि अभी यह अपडेट चुनिंदा बाज़ारों में ही जारी किया गया है। इस समय श्रीलंका में Nokia 1 के लिए नया अपडेट जारी किया गया है और इस अपडेट का साइज़ 75.3MB है।

NPU की रिपोर्ट के अनुसार, Nokia 3.1 Plus को जुलाई 2019 का एंड्राइड सिक्योरिटी पैच मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट भारतीय बाज़ार में मौजूद फोंस के लिए जारी हो चुका है और इस अपडेट का साइज़ 85.4MB है। यह अपडेट OTA के रूप में फेज़ मैनर में जारी किया गया है। यूज़र्स को अपडेट का पुश नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। इसके अलावा यूज़र्स सेटिंग्स में जाकर सिस्टम विकल्प पर जाएंगे और फिर सिस्टम अपडेट में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं।

Nokia 1स्मार्टफोन 4.50-इंच की डिस्प्ले के साथ आता है, जो 480×854 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। स्मार्टफोन में एक क्वाड-कोर प्रोसेसर मिल रहा है, जो 1.1GHz की क्लॉक स्पीड से लैस है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 1GB की रैम के साथ 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। फोन में फोटोग्राफी के लिए एक 5-मेगापिक्सल का रियर और 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। यह स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी के साथ ड्यूल-सिम और एक अलग से माइक्रोएसडी कार्ड से लैस है। स्मार्टफोन में एक 2150mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :