Motorola Razr 50 Ultra VS Samsung Galaxy Z Flip 6; कौन सा आपके लिए बेस्ट?

Updated on 05-Jul-2024
HIGHLIGHTS

Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन में एक 4-इंच का कवर LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

इसके अलावा, Samsung Galaxy Z Flip 6 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होने वाला है।

Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन में एक 4000mAh की बैटरी है, हालांकि Samsung Galaxy Z Flip 6 में भी यही बैटरी होने वाली है।

Foldable Smartphones के लॉन्च का सिलसिला शुरू हो गया है, ऐसे में इस सीजन में सबसे पहले Motorola ने अपने Foldable Phone को उतार दिया है। Motorola ने अपने Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन Samsung Galaxy Unpacked ईवेंट से कुछ दिन पहले ही लॉन्च कर दिया गया है। ऐसे में जब फोन लॉन्च हो चुका है तो आपको जानकारी के बता देते है कि यह Samsung Galaxy Z Flip 5 और Motorola Razr 40 को कड़ी टक्कर दे रहा है।

हालांकि इस साल सैमसंग और Motorola की ओर से सभी को कुछ ज्यादा की आशा थी, ऐसे में Motorola का फोन तो बाजार में आ चुका है। इस फोन को कुछ सबसे बेहतरीन और यूनीक अपडेट्स के साथ लॉन्च कीयआ गया है।

हालांकि ऐसा भी माना जा रहा है कि Samsung Galaxy Z Flip 6 में भी आपको बहुत कुछ अपग्रेडेड और नया मिलने वाला है। आइए जानते है कि आखिर आगामी Samsung Galaxy Z Flip 6 में आपको क्या क्या मिलने वाला है और Motorola Razr 50 Ultra को किन स्पेक्स और फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

Motorola Razr 50 Ultra VS Samsung Galaxy Z Flip 6

दोनों फोन्स की डिस्प्ले के बारे में सबसे पहले चर्चा करते हैं। Motorola Razr 50 Ultra सक्षमार्टफोन में एक 4-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, इसके अलावा इस डिस्प्ले पर ग्राहकों को Dolby Vision, HDR10+, 10-bit कलर के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा यह डिस्प्ले 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस पर पेश की जाने वाली है। इसमें आपको Gorilla Glass Victus का सपोर्ट भी मिलेगा।

हालांकि, अगर Samsung Galaxy Z Flip 6 स्मार्टफोन को देखते हैं तो पता चलता है कि इस आगामी फोन में एक 3.6-इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलने वाली है। इसके अलावा इसमें Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिलने वाला है।

  • परफॉरमेंस आदि को देते हैं तो पता चलता है कि Samsung Galaxy Z Flip 6 में Snapdragon 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलने वाला है।
  • इस फोन में 12GB की रैम भी मिलने वाली है।
  • हालांकि इसके अलावा अगर Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें थोड़ा कम पावरफुल स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर है।
  • Motorola के फोन में आपको 12GB तक की रैम सपोर्ट मिल रही है।

फोटोग्राफी के लिए Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। यह फोन एक 50MP का मेन कैमरा के साथ आता है, और इसमें एक 50MP का ही टेलीफोटो लेंस भी है, जो 2x Optical Zoom के साथ आता है।

वहीं, अगर Samsung Galaxy Z Flip 6 की बात की जाए तो इस आगामी फोन में एक 50MP का मेन कैमरा होने वाला है। हालांकि अन्य कैमरा को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। आने वाले समय में इस फोन के कैमरा को लेकर अन्य बहुत सि जानकारी आ सकती है।

  • बैटरी के बारे में चर्चा करें तो Motorola Razr 50 Ultra संरतफोन में एक 4000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 6 को लेकर भी ऐसा ही कहा जा रहा है कि इसमें इतनी ही बैटरी होने वाली है।
  • हालांकि, चार्जिंग सपोर्ट को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
  • Motorola Razr 50 Ultra की बात करें तो यह 4000mAh की बैटरी के साथ 45W की चार्जिंग सपोर्ट प्रदान करता है।
  • इसमें 15W की Wireless Charging और 5W की reverse wired charging सपोर्ट भी मिलती है।

इस समय Samsung Galaxy Z Flip 6 को लेकर इंटरनेट पर यही खबरें चल रही हैं, इसके अलावा फोन को लेकर कुछ भी सामने नहीं आया है। हालांकि आपको यहाँ यह भी बता देते हैं कि यह मात्र लीक के आधार पर हमने आपको जानकारी दी है, यह लीक कभी काभी गलत भी होते हैं, इसी कारण आपको आधिकारिक डिटेल्स के आने का इंतज़ार करना चाहिए, जैसे ही यह अपडेट आता है हम आपको डिजिट हिन्दी पर इसकी जानकारी देने वाले हैं।

कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट रहेगा?

Samsung Galaxy Z Flip 6 को जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है, आज से लगभग 5 दिन के बाद यह फोन बाजार में Samsung Galaxy Z Fold 6 के साथ लॉन्च कीयआ जाने वाला है। हालांकि Motorola Razr 50 Ultra को लॉन्च कर दिया गया है। ऐसे में अभी Samsung के फोन के लॉन्च न होने की स्थिति में साफ तौर पर इस युद्ध को Motorola Razr 50 Ultra जीत जाता है।

इस फोन में आपको एक बेहतरीन कैमरा, शानदार बाहरी डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलती है। हालांकि, इस समय तो हमने Motorola के 99,999 रुपये की कीमत में आने वाले फोन को विनर बना दिया है लेकिन अब देखना होगा कि आखिर Samsung Galaxy Z Flip 6 किस कीमत और कैसे स्पेक्स पर लॉन्च होता है। इस फोन की पेशकश के बाद हम एक बार फिर से दोनों फोन्स के स्पेक्स की तुलना करने वाले हैं। तब आपको असल मायने में पता चलने वाला है कि आखिर कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट होने वाला है।

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :