Motorola Razr 50 हुआ लॉन्च, क्या भारत में भी आएगा ये Foldable Phone?

Motorola Razr 50 हुआ लॉन्च, क्या भारत में भी आएगा ये Foldable Phone?

Motorola ने अपने नए Foldable Phone को चीन में Moto Razr 50 और 50 Ultra को लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि, इस फ्लिप फोन को अभी ग्लोबल बाजार में लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि इसके लॉन्च में अब ज्यादा देरी नहीं है। Ultra मॉडल को इस समय Amazon पर देखा जा सकता है। इसे देखकर ही लग रहा है कि इस फोन को भारत में बेहद जल्दी से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठा है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि जल्द ही कंपनी इसे पेश कर सकती है। आइए अब इसके प्राइस और स्पेक्स पर एक नजर डालते हैं।

Motorola Razr 50 Ultra का डिजाइन और स्पेक्स कैसे हैं?

Motorola Razr 50 Ultra जसंरतफोन की बात करें तो इस फोन में आपको एक बड़ी कवर स्क्रीन मिलती है। इसमें स्लिम बेजल्स भी हैं। इसके अलावा इस फोन में एक pOLED पैनल मिलता है, फोन में 1080p रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन मिलती है। इस फोन में HDR10+ का सपोर्ट भी मिलता है।

इसके अलावा अगर आप इस फोन को अनफोल्ड कर देते हैं तो इसमें एक 6.9-इंच की FHD+ pOLED स्क्रीन मिलती है। फोन में आपको 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, इसके अलावा आपको बता देते है कि फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।

कैमरा की बात करें तो Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन में आपको एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 50MP का ही 2x Optical Zoom भी मिलता है। इतना ही नहीं फोन में एक 4000mAh की बैटरी भी मिलती है। इस बैटरी के साथ आपको 15W की Wireless Charging सपोर्ट भी मिलती है। फोन में IPX8 वाटर रेसिस्टेंट क्षमता मिलती है। इसके अलावा इस फोन में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।

Motorola Razr 50 के फीचर और स्पेक्स

Motorola Razr 50 में एक 3.6-इंच की pOLED Cover Display मिलती है, इसके अलावा इस फोन में एक 6.9-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिलती है। फोन की डिस्प्ले को 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस करके पेश किया गया है। इस फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।

इतना ही नहीं फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा OIS के साथ मिलती है। इसके अलावा फोन में एक 13MP का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 30W की Wired Charging और 15W की Wireless Charging वाली एक 4200mAh की बैटरी मिलती है।

Motorola Razr 50 और Razr 50 Ultra का प्राइस (चीन में)

Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन को CNY 5,699 यानि लगभग 65,470 रुपये की कीमत में पेश किया गया है, इसके अलावा स्टैन्डर्ड Motorola Razr 50 का प्राइस CNY 3,699 यानि लगभग 42,496 रुपये के आसपास है। भारतीय प्राइस की बात करें तो यह दोनों ही फोन कुछ ज्यादा कीमत में आ सकते हैं। हालांकि भारत में लॉन्च डेट से पर्दा अभी नहीं उठा है इसलिए आपको कुछ समय का इंतज़ार करना होगा।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo