जल्द आएगा Motorola का Foldable smartphone Motorola Razr 2023, सैमसंग-ओपो को मिलेगा टक्कर

Updated on 23-Feb-2023
HIGHLIGHTS

Motorola Razr 2023 के डिजाइन रेंडर्स हाल ही में लीक हुए हैं

डिवाइस में एक अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है

मोटो के इस फोल्डेबल में एक बड़े साइज़ की कवर डिस्प्ले मिल सकती है

कहा जा रहा है कि मोटोरोला इस साल के आखिर में एक नए क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 2023 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि ब्रांड ने अभी तक Motorola Razr 2023 के बारे में किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक नया लीक सामने आया है जिससे हमें संकेत मिलते हैं कि डिवाइस से क्या उम्मीद की जा सकती है, खास डिजाइन के बारे में। लीक्ड रेंडर्स के अनुसार, Motorola Razr 2023 में एक बड़ी कवर डिस्प्ले होगी और या तो इसमें एक अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा होगा या फिर इसे पूरी तरह स्किप किया जा सकता है। 

इसे भी देखें: Jio का यह रिचार्ज प्लान चुनेंगे तो पूरे साल नहीं होगी कॉलिंग और डेटा की टेंशन, धांसू है ये प्लान

Motorola Razr 2023 के डिजाइन रेंडर्स के माध्यम से लीक हुआ पहला लुक

जैसा कि ऊपर दी गई लीक्ड रेंडर इमेज (जाने-माने टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) द्वारा पोस्ट की गईं) में दिखाया गया है, Motorola Razr 2023 का लुक कुछ इसी तरह का हो सकता है। डिवाइस की कवर डिस्प्ले लगभग पूरे टॉप रियर पैनल को घेरती है, जिस पर एक ड्यूअल कैमरा सेटअप के साथ एक LED फ्लैश है। हालांकि कवर डिस्प्ले के सटीक साइज़ की जानकारी अभी तक नहीं मिली है, लेकिन हम अनुमान लगा सकते हैं कि यह लगभग 3.26 इंच की होगी, जैसी कि OPPO Find N2 Flip में देखी गई थी। 

इसे भी देखें: Redmi 11 Prime बनाम Infinix Note 12i में से कौन है बेहतर? ये टॉप 5 फीचर्स करेंगे फैसला

मेन डिस्प्ले की बात करें तो, Motorola Razr 2023 में सेल्फी कैमरा के लिए किसी भी तरह का कटआउट नजर नहीं आ रहा है, जिसका मतलब यह होता है कि या तो डिवाइस में एक अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा होगा या फिर इसमें सेल्फी कैमरा नहीं दिया जाएगा। बाहरी कवर डिस्प्ले को सेल्फी लेने के लिए एक व्यू फ़ाइंडर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, वह भी डिवाइस के मेन कैमरा के माध्यम से। इसकी मदद से डिस्प्ले में होल की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे और भी प्रभावी अनुभव मिल सकेगा। 

Motorola Razr 2023 की स्पेसिफिकेशंस अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन हम ब्रांड के अपकमिंग फोल्डेबल के एक फ्लैगशिप प्रोसेसर द्वारा संचालित होने की उम्मीद कर सकते हैं जो या तो क्वालकॉम या फिर मीडियाटेक होगा। 

Via

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :