कब मिलेगा Motorola के इन फोंस को 5G OTA सॉफ्टवेयर अपडेट?

Updated on 14-Oct-2022
HIGHLIGHTS

Lenovo अधिकृत Motorola इसे नवंबर के पहले सप्ताह से ही शुरू करने वाला है

Motorola Edge 30 Ultra और Edge 30 Fusion पर अपडेट्स पहले ही रोल-आउट किए जा चुके हैं

कंपनी नवंबर 2022 के पहले हफ्ते में इसे पूरा करने का टार्गेट बना रहे हैं

Motorola ने डिवाइस के इस खास फीचर की घोषणा की है कि मोटो स्मार्टफोंस में कब तक 5G सपोर्ट को उपलब्ध कराया जा सकता है। कई फोंस जो इंडिया में 5G के साथ कंपेटिबल हैं वे केवल तब काम करते हैं जब उनके प्रोडक्ट उन्हें 5G के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी के बारे में अपडेट देते हैं।

यह भी पढ़ें: Crossbeats डुअल फेस्टिव लॉन्च: Ignite Spectra Max AMOLED स्मार्टवॉच और Opera TWS 60-घंटे के प्लेटाइम के साथ लॉन्च

Motorola पहले ही यह सुनिश्चित कर चुका है कि इसने अपने फोंस पर 5G सपोर्ट को सक्षम बनाने के लिए  सॉफ्टवेर अपडेट्स देना शुरू कर दिया है। जहाँ Apple दिसंबर में अपडेट देने का वादा कर रहा है, वहीं Lenovo अधिकृत Motorola इसे नवंबर के पहले सप्ताह से ही शुरू करने वाला है

साथ ही मोटोरोला एशिया पेसिफिक के, एक्सिक्यूटिव डायरेक्टर ,"Prashant Mani" ने एक स्टेटमेंट में कहा कि हम पहले ही 5G को SA (Reliance Jio) और NSA (Airtel और Vi) 5G मोड्स पर सक्षम बनाने के लिए OTA सॉफ्टवेयर अपडेट्स को रोल-आउट करना शुरू कर चुके हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि "Motorola Edge 30 Ultra और Edge 30 Fusion पर हमारे अपडेट्स पहले ही रोल-आउट किए जा चुके हैं, और अन्य मोटोरोला 5G डिवाइसेज को भी बाद के हफ्तों में अपडेट्स मिलते रहेंगे।” उन्होंने आगे कहा, हम नवंबर 2022 के पहले हफ्ते में इसे पूरा करने का टार्गेट बना रहे हैं।

मोटोरोला 5G अपडेट्स को प्राप्त करने वाले फोंस कि लिस्ट जारी कर चुका है। Motorola Edge 30 Ultra और  Motorola Edge 30 Fusion इसे पहले ही प्राप्त कर चुके हैं। यूसर्स इसे अपने फोन कि सेटिंग में सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में देख सकते हैं। अन्य डिवाइसेज, जैसे Moto G62 5G, Moto G82 5G, और Moto Edge 30 25 अक्टूबर को अपडेट मिलेगा। Moto G71 5G, Moto Edge 30 Pro, Moto G51 5G, Moto Edge 20 Pro, Moto Edge 20 और Moto Edge 20 Fusion अपडेट 5 नवंबर को प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: इस समय लॉन्च होगा OnePlus Nord N300, मुख्य जानकारी आई सामने

अन्य स्मार्ट्फोंस ब्रांड्स, जैसे Samsung ने यह वादा किया है कि नवंबर, यानि अगले महीने से डिवाइसेज की मेजोरिटी के लिए अपडेट्स मिलने शुरू हो जाएंगे। गूगल दिसंबर में Pixel 6a के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करने वाला है, जिसमें Pixel 7 series के भी कुछ फीचर्स देखने को मिलेंगे। Apple दिसंबर में एक 5G OTA अपडेट जारी करेगा। OnePlus अपने 5G टेक्नोलॉजी उपयोग करने वाले फोंस की अनुमानित रिलीज डेट शेयर करने वाला है। 

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :