Motorola Moto G53 स्पेक्स लॉन्च से पहले हुए लीक: जानें ग्लोबल और चीनी वेरिएंट के बीच फर्क

Motorola Moto G53 स्पेक्स लॉन्च से पहले हुए लीक: जानें ग्लोबल और चीनी वेरिएंट के बीच फर्क
HIGHLIGHTS

Motorola Moto G53 एक हफ्ते पहले ही स्नैप्ड्रैगन 480+ SoC के साथ चीन में लॉन्च हुआ था।

एक नए लीक से पता चला है कि फोन के ग्लोबल वर्जन के स्पेक्स चीनी वर्जन की तुलना में अलग हो सकते हैं।

डिवाइस के ग्लोबल लॉन्च से संबंधित अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

Motorola Moto G53 पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च हुआ था जो कि एक स्नैप्ड्रैगन 480+ SoC और 5जी सपोर्ट के साथ आता है। यह चीनी मार्केट का लेटेस्ट मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन है और यह जल्द ही ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च हो सकता है।

Yogesh Brar द्वारा नए लीक के माध्यम से यह पता चला है कि इस फोन के ग्लोबल वर्जन के स्पेक्स में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इसी डिवाइस के बारे में कुछ समय पहले SnoopyTech से यह जानकारी मिली थी कि इसका डिजाइन चीनी वेरिएंट से काफी मिलता जुलता हो सकता है। दोनों वेरिएंट्स में दो बड़े फर्क इनकी डिस्प्ले और चिपसेट में हो सकते हैं। स्नैप्ड्रैगन 480+ पर चलने वाले Moto G53 की तुलना में इसका ग्लोबल वर्जन लेटेस्ट स्नैप्ड्रैगन 4 Gen 1  SoC के साथ आ सकता है जिसके साथ 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसकी डिस्प्ले को FHD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के 6.6-इंच बड़े OLED पैनल के साथ अपग्रेड किया जा सकता है जबकि इसका चीनी वेरिएंट एक 6.5-इंच HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। लीक्स से यह भी पता चलता है कि यह एक 50+8+2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है जहां MotoG53 का चीनी मॉडल ड्यूअल शूटर्स के साथ आता है जिनमें से एक 50MP लेंस है। चीनी वर्जन की तरह ही इसका ग्लोबल वर्जन भी एंडरोइड 13 के साथ आ सकता है।

moto g53

अनुमान है कि ग्लोबल Moto G53 में टर्बो चार्जिंग के साथ एक 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है। इसका मतलब यह होता है कि Moto G53 का चीनी वेरिएंट ग्लोबल की तुलना में अधिक फास्ट चार्जिंग करता है। फोन के डिजाइन की बात करें तो, दोनों फोंस में अधिक बड़ा फर्क दिखाई नहीं देता है सिवाय इसके कि ग्लोबल वेरिएंट के किनारे फ्लैट हो सकते हैं। कुल मिलाकर ये अपग्रेडेड स्पेक्स, ग्लोबल Motorola Moto G53 को एक नया डिवाइस बना देते हैं। हालांकि, फोन के लॉन्च के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है और इसके प्राइस पॉइंट के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo