Motorola के नए फोन की धमाकेदार एंट्री, देख लो प्राइस और अन्य डिटेल्स

Updated on 01-Oct-2024

Motorola ने अपने Moto G85 5G को लॉन्च करने के बाद अब एक नए फोन को लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का नया फोन Moto G75 5G के तौर पर पेश किया गया है। यह एक मिड-रेंज 5G Phone है। आइए जानते है कि इस फोन में आपको क्या मिल रहा है, इसे कहाँ लॉन्च किया गया है, उसके अलावा इसके स्पेक्स और फीचर कैसे हैं।

Motorola G75 5G स्मार्टफोन के मुख्य स्पेक्स के तौर पर इसमें एक 6.78-इंच की FHD+ 120Hz LCD डिस्प्ले मिलती है, इसके अलावा फोन में आपको स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर भी मिलता है। इस प्रोसेसर को भी अभी हाल ही में कंपनी ने पेश किया है, इसका ऐसा भी मतलब निकाला जा सकता है कि Moto का यह फोन इस प्रोसेसर के साथ दुनिया का पहला फोन है।

  • इतना ही नहीं, Motorola के इस फोन में आपको 8GB रैम और 256Gb स्टॉरिज मिलती है।
  • फोन में Military-Grade सर्टिफिकेशन भी मिलता है (MIL-STD-810H)।
  • इस फोन में आपको IP68 रेटिंग भी मिलती है, इसका मतलब है कि फोन में आपको वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट क्षमता मिलती है।
  • कंपनी का कहना है कि यह फोन एकदम बेहतरीन है और ड्यूरेबल भी है।

इसके अलावा फोन में आपको एक 50MP का Sony LYT-600 सेन्सर मिलता है, जो OIS से लैस है, इसमें एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस भी मिलता है। फोन में आपको मैक्रो ऑप्शन भी मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 16MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। दोनों ही कैमरा के साथ आपको 4K Video Recording क्षमता मिलती है।

फोन में आपको वेगन लेदर और मैट फिनिश दोनों ही मिलती है, इसके अलावा फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी साथ में है, इस फोन में आपको इस बैटरी के अस्थ 30W की फास्ट चार्जिंग के साथ साथ 15W की वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। फोन में आपको 25 मिनट में फोन को 50% चार्ज करने की अच्छी खासी क्षमता मिलती है।

आइए अब विस्तार से Moto G75 5G के स्पेक्स को देखते हैं।

असल में हम आपको बात ही चुके हैं कि Moto के इस फोन में आपको एक 6.78-इंच की 2388×1080 पिक्सेल रेजोल्यूशन मिलती है, फोन में आपको यह स्क्रीन FHD+ LCD पैनल के तौर पर मिल रही है, इसके अलावा इसमेन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट भी मिलता है। इसके अलावा इस फोन की डिस्प्ले पर आपको 1000 निट्स की ब्राइटनेस भी दी जा रही है, फोन में Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन भी मिलता है।

प्रोसेसर की बात करें तो Motorola के इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, यह 6nm प्रोसेस पर निर्मित है, इसके अलावा इसमेन आपको Adreno 710 GPU भी मिलता है। फोन में 8GB की रैम और 256GB तक की स्टॉरिज भी मिलती है। आप स्टॉरिज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसे 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन में Android 14 के साथ MyUX का सपोर्ट मिलता है। फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेन्सर मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी मिलती है।

Moto G75 5G का प्राइस क्या है?

Moto G75 5G स्मार्टफोन को चारकोल ग्रे और एक्वा ब्लू कलर में पेश किया गया है, इसके लावा इसे Succulent Green कलर में भी खरीदा जा सकता है। फोन का प्राइस 369 यूरो है। फोन की सेल 5 नवंबर से शुरू होने वाली है। हालांकि, हो सकता है कि आने वाले समय में फोन को अन्य बाजारों में भी पेश कर दिया जाए, अभी के लिए इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फोन को इंडिया और चीन के बाजार में भी लॉन्च किया जाने वाला है।

साभार:

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :