3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Motorola ला रहा ये ताबड़तोड़ स्मार्टफोन, इस दिन है इंडिया लॉन्च

Updated on 26-Jul-2024
HIGHLIGHTS

Motorola Edge 50 अगले महीने भारत में लॉन्च होने वाला है।

दावा किया गया है कि यह अपकमिंग स्मार्टफोन दुनिया का सबसे पतला MIL-810H-सर्टिफाइड हैंडसेट होगा।

इस हैंडसेट के लिए एक फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है।

Motorola Edge 50 अगले महीने भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इस हैंडसेट के डिजाइन, कलर ऑप्शंस और मुख्य फीचर्स समेत इसकी लॉन्च और उपलब्धता की डिटेल्स की घोषणा कर दी है। दावा किया गया है कि यह अपकमिंग स्मार्टफोन Sony – LYTIA 700C कैमरा सेंसर और IP68-रेटेड बिल्ड के साथ दुनिया का सबसे पतला MIL-810H-सर्टिफाइड हैंडसेट होगा। बेस Edge 50 इस लाइनअप में दूसरे मॉडल्स को जॉइन करेगा, जिसमें Moto Edge 50 Pro, Edge 50 Ultra और Edge 50 Fusion पहले से ही शामिल हैं। ये वेरिएंट्स देश में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Motorola Edge 50 Confirmed Details

मोटोरोला के अपकमिंग फोन को भारत में 1 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी ने के X पोस्ट में पुष्टि की है कि यह डिवाइस फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया वेबसाइट और लीडिंग ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

इस हैंडसेट के लिए एक फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है जो इसके डिजाइन, कलर ऑप्शंस और मुख्य फीचर्स को दिखाती है। ऐसा लगता है कि यह Moto Edge 50 Pro से मिलते-जुलते डिजाइन के साथ आएगा। Edge 50 मॉडल को एक ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ देखा गया है। यह पुष्टि हो गई है कि इसे तीन कलर ऑप्शंस – वीगन लेदर फिनिश के साथ जंगल ग्रीन और पैंटोंन पीच फ़ज़ और वीगन स्वायड फिनिश के साथ कोआला ग्रे शेड में पेश किया जाएगा।

Moto Edge 50 Expected Features

मोटोरोला का नया फोन 6.67-इंच 1.5K 3D कर्व्ड pOLED स्क्रीन से लैस हो सकता है जो 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस और स्मार्ट वॉटर टच फीचर के साथ आएगी। यह डिवाइस एक 4nm स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC पर चलेगा। कहा गया है कि इसका 256GB वेरिएंट वर्चुअल रैम को सपोर्ट करेगा। यह फोन तीन साल के OS अपग्रेड्स और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट्स ऑफर करेगा।

ऑप्टिक्स के लिए फोन में Moto AI फीचर्स से लैस 50MP Sony-Lytia 700C प्राइमरी सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा कैमरा यूनिट में 10MP टेलीफ़ोटो शूटर और एक 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हो सकता है। वहीं फ्रन्ट कैमरा के लिए एक 32MP सेंसर दिया जा सकता है।

Motorola Edge 50 एक 5000mAh बैटरी के साथ आ सकता है जो 68W वायर्ड टर्बो पॉवर और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। आखिर में सुरक्षा के लिए इसमें एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :