भारत में 50MP सोनी कैमरा के साथ लॉन्च होगा Moto G85 5G, मिलेगी 5000mAh की बैटरी

भारत में 50MP सोनी कैमरा के साथ लॉन्च होगा Moto G85 5G, मिलेगी 5000mAh की बैटरी
HIGHLIGHTS

Moto G85 5G स्मार्टफोन को भारत में 10 जुलाई को लॉन्च किया जाने वाला है।

फोन में 50MP का Sony Camera होने वाला है, इसके अलावा फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी होगी।

फोन में स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलने वाला है।

Motorola अपने Moto G Series में एक नए फोन को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने X पर यह पुष्टि की है कि Moto G85 5G स्मार्टफोन को भारत में 10 July को लॉन्च किया जाने वाला है। Flipkart पर कंपनी ने एक Microsite भी बनाई है। इसके स्पेक्स और फीचर सामने आए हैं।

Motorola की Moto G Series हमेशा से ही बेहतरीन स्पेक्स और प्रतिद्वंदी प्राइस में लॉन्च होने के लिए जानी जाती है। ऐसा ही कुछ Moto G85 5G स्मार्टफोन के साथ भी देखने को मिलने वाला है। ऐसा भी कह सकते हैं कि मोटोरोला की इस परंपरा को Moto G85 5G जारी रख सकता है। आइए अब जानते है कि आखिर किन स्पेक्स के साथ Motorola Moto G85 5G को लॉन्च किया जाने वाला है।

Moto G85 5G के कन्फर्म स्पेक्स और फीचर

आगामी Moto G85 5G स्मार्टफोन में एक 6.7-इंच की 3D Curved pOLED डिस्प्ले होने वाली है, फोन की यह डिस्प्ले 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस पर आती है। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। फोन की डिस्प्ले पर SGC Eye Protection के साथ 10-bit बिलियन कलर सपोर्ट भी मिलने वाला है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, इसमें एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा होगा। फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलने वाला है।

  • Moto G85 5G स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलने वाला है।
  • इसके अलावा फोन में एक 5000mAh की बैटरी 33W की चार्जिंग के साथ मिलने वाली है।
  • कंपनी के अनुसार इस बैटरी के साथ फोन 90 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 38 घंटे का टॉकटाइम और 22 घंटे का Video Playback देने में सक्षम है।

Moto G85 5G स्मार्टफोन में 12GB तक की रैम सपोर्ट 256GB तक की स्टॉरिज सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट भी है। कंपनी की ओर से फोन को 2 साल का OS अपडेट और 3 साल का सिक्युरिटी अपडेट देने वाली है।

  • अगर डिजाइन की बात करें तो इस फोन में आपको वेगन लेदर डिजाइन मिलने वाला है।
  • फोन का वजन केवल 172 ग्राम होने वाला है। इसके अलावा फोन 7.59mm थिक होने वाला है।
  • फोन को अलग अलग तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, इसे आप कोबाल्ट ब्लू, अर्बन ग्रे और ऑलिव ग्रीन कलर में खरीद सकेंगे।
  • अन्य फीचर्स की बात करें तो इस फोन को डुअल स्टेरीओ स्पीकर्स के साथ पेश किया जा सकता है।
  • Moto के इस फोन में गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन, 13 5G bands और Moto Secure के अलावा अन्य बहुत कुछ मिलने वाला है।
Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo