इस दिन भारत में उतारा जाएगा Motorola का ये धमाकेदार 5G फोन, लॉन्च से पहले ही जान लें ये खास फीचर्स

इस दिन भारत में उतारा जाएगा Motorola का ये धमाकेदार 5G फोन, लॉन्च से पहले ही जान लें ये खास फीचर्स
HIGHLIGHTS

Moto G84 5G को भारत में 1 सितंबर, 2023 को लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि अपने X (Twitter) हैंडल के जरिए की है।

ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट के अनुसार Moto G84 5G स्मार्टफोन एक खास Viva Magenta कलर ऑप्शन में आएगा।

ढेरों रेंडर और लीक्स के बाद मोटोरोला ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि Moto G84 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि अपने X (Twitter) हैंडल के जरिए की है और साथ ही मोटोरोला इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर माइक्रोसाइट के जरिए कई दूसरे फीचर्स की भी पुष्टि हो गई है।

यह भी पढ़ें: Realme 11 5G vs Realme 11 4G: Realme के दो फुल ऑन धमाका फोन्स के बीच तगड़ा बैटल! कौन किसे दे रहा मात

Moto G84 5G: लॉन्च डेट

Moto G84 5G को भारत में 1 सितंबर, 2023 को लॉन्च किया जाएगा। Viva Magenta शेड के अलावा दो अन्य कलर ऑप्शंस Marshmallow Blue और Midnight Blue भी साथ ही लॉन्च हो सकते हैं।

ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट के अनुसार Moto G84 5G स्मार्टफोन कंपनी की कुछ अन्य पेशकशों की तरह एक खास Viva Magenta कलर ऑप्शन में आएगा। चलिए अब देखते हैं कि मोटोरोला का यह अपकमिंग स्मार्टफोन किस तरह के फीचर्स और स्पेक्स लेकर आने वाला है।

Moto G84 5G

Moto G84 5G: स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 6.55-इंच FHD+ pOLED 10-बिट पैनल के साथ आएगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही इसमें 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

इसके बाद बात करें परफॉरमेंस की तो Moto G84 स्नैपड्रैगन 695 CPU से लैस होगा। वहीं स्टोरेज के मामले में कंपनी 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज ऑफर कर सकती है। यह हैंडसेट एंड्रॉइड 13 पर आधारित क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पर चलेगा। लेकिन कंपनी ने इसके साथ ही एंड्रॉइड 14 अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का भी वादा किया है।

यह भी पढ़ें: खुल गया भारत का पहला सबसे अनोखा स्कूल, केरल में खुले इस AI स्कूल की सबसे बड़ी खासियत देखें

Moto G84 5G launching on september 1

Moto G84 को पॉवर देने के लिए इसमें 5000 mAh बैटरी लगाई जाएगी जिसे 30W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं आप्टिक्स के लिए इस डिवाइस में OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी लेंस शामिल होगा और इसे 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ पेयर किया जाएगा जो मैक्रो लेंस की तरह भी काम करेगा।

इसके अलावा इमर्सिव मल्टीमीडिया अनुभव के लिए इस फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ ड्यूल स्पीकर्स और Moto Spatial Sound भी मिल सकता है। यह IP54-रेटेड डिवाइस Moto Connect और Thinksheld सिक्योरिटी जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है। इसके अलावा Moto G84 5G में सीमलेस 5G कनेक्शन के लिए 14 5G बैंड्स उपलब्ध होंगे।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo