Moto G55 5G, Moto G35 5G स्मार्टफोन लॉन्च, मिलता है 50MP का डुअल कैमरा, 5000mAh की बैटरी, देखें प्राइस

Moto G55 5G, Moto G35 5G स्मार्टफोन लॉन्च, मिलता है 50MP का डुअल कैमरा, 5000mAh की बैटरी, देखें प्राइस

Motorola ने ज्यादा शोर-शराबा न करते हुए ग्लोबल बाजार में अपने Moto G Series के नए फोन्स को उतार दिया है। ये मोटो फोन Moto G55 5G और Moto G35 5G के तौर पर लॉन्च किए गए हैं। Moto G35 ने कंपनी के एंट्री लेवल 5G सेगमेंट फोन के तौर पर एंट्री ली है, जबकि कंपनी का Moto G55 5G स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक अच्छा फोन माना जा रहा है। आइए अब इन दोनों फोन्स के प्राइस और स्पेक्स के अलावा फीचर आदि पर नजर डालते हैं।

Moto G55 5G प्राइस और स्पेक्स

Moto G55 5G स्मार्टफोन में एक 6.5-इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जो FHD+ रेजोल्यूशन के साथ साथ 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में Dimensity 7025 प्रोसेसर मिलता है, यह पहले Moto G64 में देखा जा चुका है। फोन को 4GB/8GB और 12GB रैम के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें 128GB और 256GB स्टॉरिज मिलती है। फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी मिलती है, जो 30W के रैपिड चार्जिंग से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एक 16MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है, जो सेल्फ़ी आदि के लिए बेहतरीन कहा जा सकता है। इसके अलावा फोन में एक OIS से लैस 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है, फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस भी है। फोन की कीमत 249 यूरो है। आप इस फोन को कई शेड में खरीद सकते हैं।

Moto G35 5G का प्राइस और स्पेक्स

Moto G35 5G स्मार्टफोन में एक 6.72-इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है, फोन में HD+ रेजोल्यूशन भी मिलता है, यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसके अलावा स्मार्टफोन में Unisoc T760 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 4GB रैम के साथ 128GB और 256Gb स्टॉरिज मिलती है। फोन में एक 5000mAh की बैटरी 18W की चार्जिंग के साथ मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको एक 16MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 50MP का मेन कैमरा और एक 8MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस मिलता है। इस फोन को भी आप कई शेड में खरीद सकते हैं। फोन का प्राइस 199 यूरो है। इन दोनों ही फोन्स की सेल कब होने वाली है। इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

दोनों ही डिवाइस को Hello UI पर एंड्रॉयड 14 के साथ लॉन्च क्या गया है। इसके अलावा दोनों ही फोन्स में Dolby Atmos के साथ आने वाला डुअल स्पीकर मिलते हैं। फोन्स में 3.5mm Audio Jack भी मिलता है। इसके अलावा आपको एक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलता है। फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी है। इसके अलावा दोनों ही फोन्स में IP54 रेटिंग मिलती है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo