Moto G45 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म! इस दिन आएगा 8GB RAM वाला तगड़ा फोन, कीमत बस इतनी सी

Moto G45 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म! इस दिन आएगा 8GB RAM वाला तगड़ा फोन, कीमत बस इतनी सी
HIGHLIGHTS

Moto G45 स्मार्टफोन को भारत में 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

फ्लिपकार्ट ने इस मोटोरोला फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बना ली है।

G45 स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 SoC से लैस आने वाला इसके पोर्टफोलियो का सबसे फास्ट 5G फोन होगा।

मोटोरोला का नया बजट स्मार्टफोन Moto G45 5G भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने न केवल इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है, बल्कि फोन का डिजाइन, कलर्स और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गए हैं। इसी बीच, Moto G45 के कई रेंडर्स अलग-अलग एंगल्स से फोन का डिजाइन और कलर्स दिखाते हैं। आइए देखते हैं।

Moto G45 5G की लॉन्च डेट

Moto G45 स्मार्टफोन को भारत में 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की आधिकारिक इंडिया वेबसाइट और अन्य रिटेल्स आउटलेट्स के जरिए खरीदने के उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट ने इस मोटोरोला फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बना ली है।

Moto G45 5G का डिजाइन

फ्लिपकार्ट पेज इस हैंडसेट को तीन रंगों – ब्रिलियंट ग्रीन, वीवा मजेंटा और ब्रिलियंट ब्लू में दिखाता है। इस फोन को एक वीगन लेदर फिनिश दिया गया है। इसके दो कैमरे रियर पैनल पर थोड़े उठे हुए सरफेस पर रखे गए हैं। इसके साइड्स फ्लैट और किनारे पतले हैं। वॉल्यूम रॉकर्स और पॉवर बटन्स बाईं ओर दिए गए हैं। दाईं ओर केवल सिम कार्ड ट्रे दी गई है। इसके अलावा इसमें नीचे की तरफ एक USB-C पोर्ट, स्पीकर स्लिट, 3.5mm जैक आर एक माइक होल मिलेगा।

Moto G45 5G के स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला का दावा है कि G45 स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 SoC से लैस आने वाला इसके पोर्टफोलियो का सबसे फास्ट 5G फोन होगा। यह फोन 13 5G बैंड्स को सपोर्ट करेगा। इसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में लाया जाएगा।

Moto G45 5G Specs

इसके अलावा इसमें आपको एक 6.5-इंच की 120Hz डिस्प्ले मिलेगी जो गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और एक पंच-होल कटआउट के साथ आएगी। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर कैमरा सेटअप में एक 50MP क्वाडपिक्सल मेन कैमरा शामिल होगा। कहा जा रहा है कि दूसरा कैमरा 2MP का डेप्थ सेंसर हो सकता है। इसके अलावा एक लीकर के मुताबिक इसमें एक 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Moto G45 5G की अनुमानित कीमत

लीक्स और अफवाहों के मुताबिक Moto G45 की भारत में कीमत लगभग 15000 रुपए के आसपास हो सकती है।

हालांकि, हमें Moto G43 या G44 नहीं मिला, लेकिन 2022 में 13,999 रुपए की शुरुआती कीमत में Moto G42 लॉन्च हुआ था।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo