देसी Brand Lava के अपकमिंग 5G फोन का India Launch कन्फर्म! इतनी सी कीमत में Powerful Features | Tech News

Updated on 22-Oct-2023
HIGHLIGHTS

हम आने वाले कुछ ही हफ्तों में Lava Blaze Pro 5G भारत में लॉन्च होने की उम्मीद कर सकते हैं।

Lava या Sunil Raina ने Blaze Pro 5G की सटीक लॉन्च डेट या उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है।

इसी बीच टिप्सटर Abhishek Yadav ने Blaze Pro 5G की कुछ मुख्य डिटेल्स शेयर की हैं।

Lava भारतीय बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। अब, आधिकारिक घोषणा से पहले कंपनी के प्रेजिडेंट और बिज़नेस हेड Sunil Raina ने खुलासा कर दिया है कि अपकमिंग पेशकश Lava Blaze Pro 5G है। ब्रांड ने हाल ही में Blaze 2 Pro 4G को देश में लॉन्च किया था। Lava Blaze Pro 5G स्मार्टफोन Blaze Pro के उत्तराधिकारी के तौर पर आएगा जिसे पिछले साल सितंबर में पेश किया गया था। 

यह भी पढ़ें: 200MP धांसू कैमरा वाला Honor 90 Launched in India, पहली Sale में मिलेंगे तगड़े Offer | Tech News

Lava Blaze Pro 5G: India Launch

Lava या Sunil Raina ने Blaze Pro 5G की सटीक लॉन्च डेट या उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। इस स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन्स भी अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि, एग्ज़िक्यूटिव ने बताया कि कंपनी कुछ शानदार लॉन्चेज़ करने वाली है जो सभी की पहुँच तक 5G फोन्स लेकर आएंगे। इसका मतलब है कि हम आने वाले कुछ ही हफ्तों में Lava Blaze Pro 5G भारत में लॉन्च होने की उम्मीद कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: iPhone 15 launch reaction: आप भी हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, देखें ये सबसे Funny Memes | Tech News

इसी बीच टिप्सटर Abhishek Yadav ने Blaze Pro 5G की कुछ मुख्य डिटेल्स शेयर की हैं। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। शेयर की गई इमेज में स्मार्टफोन को एक बॉक्सी फॉर्म फैक्टर, दो उभरे हुए कैमरा रिंग्स, 50MP मेन सेंसर, एक सेकंडरी लेंस और एक LED फ्लैश यूनिट के साथ देखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि इस फोन के बैक पैनल पर ग्रेडिएन्ट डिजाइन दिया गया है और इसे व्हाइट/सिल्वर कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। साथ ही टिप्सटर ने यह भी बताया कि Lava Blaze Pro 5G भारत में इस महीने के आखिर में लॉन्च होगा। इसकी कीमत 15,000 रुपए के सेगमेंट में रखे जाने की उम्मीद है। 

Lava Blaze Pro 5G में 6.5-इंच HD+ 90Hz डिस्प्ले और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। इस फोन में 50MP मेन सेंसर और 2MP के दो अन्य लेंस के मिलने की उम्मीद है। यह डिवाइस Unisoc T612 SoC से लैस हो सकता है जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है। यह हैंडसेट 5000mAh सेल के साथ आ सकता है जिसके साथ 18W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें: 200MP Camera के साथ लॉन्च होगी Redmi Note 13 Series, इस दिन है Launching | Tech News

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :