Lava Agni 3 की पहली सेल हुई शुरू, ये तीन खूबियाँ देख खरीदने दौड़ जाएंगे आप

Updated on 09-Oct-2024

Lava ने हाल ही में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Lava Agni 3 5G लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को इसके दो सबसे खास फीचर्स के लिए काफी लोकप्रियता मिली है: आईफोन जैसा एक्शन बटन और कैमरा मॉड्यूल पर एक सेकंडरी डिस्प्ले। अब, यह स्मार्टफोन आज से बाजार में अपनी पहली सेल के लिए तैयार है। आज, 9 अक्टूबर से इसकी सेल अमेज़न और लावा की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक चिपसेट और 5000mAh बैटरी से लैस है।

Lava Agni 3 की पहली सेल के लिए कंपनी सभी वेरिएंट्स पर कुछ डिस्काउंट्स ऑफर कर रही है। यह दो स्टोरेज वेरिएंट्स: 128GB और 256GB वेरिएंट्स में आता है। इसके अलावा ग्राहकों के पास इस डिवाइस को बिना चार्जर के थोड़ी कम कीमत पर खरीदने का विकल्प भी है।

Lava Agni 3 की कीमत और लॉन्च ऑफर्स

यह नया लावा फोन भारत में 20,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। लावा अपने 8GB + 128GB वेरिएंट को बिना चार्जर के 20,999 रुपए में और चार्जर के साथ 22,999 रुपए में पेश कर रहा है। वहीं दूसरी ओर इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 24,999 रुपए में उपलब्ध है। इस इन्ट्रोडक्ट्री ऑफर के साथ हर मॉडल को 2000 रुपए की छूट मिलेगी और बिना चार्जर वाले वेरिएंट को 1000 रुपए की छूट मिलेगी।

इसका मतलब है कि इस ऑफर के साथ आप इस स्मार्टफोन को इन प्रभावी कीमतों में खरीद सकते हैं:

  • 8GB+128GB (बिना चार्जर) – ₹19,999
  • 8GB+128GB (चार्जर के साथ) – ₹20,999
  • 8GB+256GB – ₹22,999

इसके अलावा, Amazon ICICI क्रेडिट कार्ड के साथ आप 1,150 रुपए तक का कैशबैक भी पा सकते हैं।

Lava Agni 3 की प्रमुख खूबियाँ (फीचर्स)

सबसे पहले इसके फीचर्स के बारे में बात करें, तो पॉवर बटन के ठीक ऊपर दिया गया एक्शन बटन iPhone 16 सीरीज की तरह काम करता है। इस बटन को अपने इस्तेमाल के अनुसार कस्टमाइज़ किया जा सकता है। इसमें तीन जेस्चर: सिंगल क्लिक, डबल क्लिक और लॉंग प्रेस हैं। एक और बड़ी खासियत कैमरा मॉड्यूल पर इसकी सेकंडरी स्क्रीन है। इस इंस्टास्क्रीन पर आप नोटिफिकेशंस देख सकते हैं और इसके नए एनिमेशन – Fiery के साथ खेल सकते हैं। यह इंस्टास्क्रीन आपको स्टॉपवॉच, टाइमर और इस्तेमाल करने में भी मदद करती है और यहाँ तक कि सेल्फ़ी लेने के तरीके को भी बदल देती है। कुल मिलाकर इसे प्राइमरी स्क्रीन के इस्तेमाल को कम करने के लिए बनाया गया है।

Lava Agni 3 का डिजाइन

अब आते हैं डिजाइन पर, तो इस फोन का स्लीक ग्लॉसी ग्लास रियर इसमें लग्ज़री का टच शामिल कर देता है, जो मजबूत पकड़ को सुनिश्चित करता है। यह नया डिजाइन स्टाइल, कार्यक्षमता और टिकाऊपन का मिश्रण है, जो Lava Agni 3 को भारतीय बाजार में सबसे अलग बनाता है। इस फोन को दो कलर ऑप्शंस: Pristine White और Heather Blue में खरीदा जा सकता है।

Lava Agni 3 के स्पेसिफिकेशन्स

यह लावा हैंडसेट दो कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले: 6.78-इंच 120Hz फ्रन्ट और 1.74-इंच सेकंडरी रियर स्क्रीन के साथ आता है। इसके बाद परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 प्रोसेसर लगा हुआ है। यह एंड्रॉइड 14 पर चलता है और इसे 3 साल के एंड्रॉइड अपडेट्स मिलेंगे। अग्नि सीरीज का यह तीसरा मॉडल ब्लोटवेयर-फ्री डिजाइन के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए यह डिजाइन एक क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ आता है: जिसमें 50MP OIS, 8MP अल्ट्रावाइड और 3x ज़ूम के साथ एक 8MP टेलीफ़ोटो शूटर शामिल है। इसमें आगे की तरफ एक 16MP सेल्फी शूटर मिलता है। इसके अलावा डिवाइस को पॉवर देने के लिए इसमें एक 5000mAh बैटरी लगी हुई है जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :