3 हजार रुपए के अंदर JioPhone Prima 2 भारत में लॉन्च, UPI पेमेंट से लेकर मनोरंजन तक सबका है जुगाड़

3 हजार रुपए के अंदर JioPhone Prima 2 भारत में लॉन्च, UPI पेमेंट से लेकर मनोरंजन तक सबका है जुगाड़
HIGHLIGHTS

JioPhone Prima 2 को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है।

JioPhone Prima 2 एक क्वालकॉम चिपसेट, 2000mAh बैटरी और एक 2.4-इंच कर्व्ड स्क्रीन से लैस है।

जियो की ओर से यह लेटेस्ट फीचर फोन JioPay को सपोर्ट करता है।

JioPhone Prima 2 को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह जियो की ओर से एक फीचर फोन है जो JioPhone Prima 4G के उत्तराधिकारी के तौर पर आया है, जिसे देश में पिछले साल नवंबर में पेश किया गया था। JioPhone Prima की दूसरी पीढ़ी में पिछले हैंडसेट के ही कुछ प्रमुख फीचर्स को बरकरार किया गया है लेकिन इसमें कुछ सुधार भी किए गए हैं। JioPhone Prima 2 एक क्वालकॉम चिपसेट, 2000mAh बैटरी और एक 2.4-इंच कर्व्ड स्क्रीन से लैस है। इसमें फ्रन्ट और बैक दोनों कैमरे मिलते भी हैं।

JioPhone Prima 2 की भारत में कीमत

JioPhone Prima 2 की कीमत भारत में 2,799 रुपए रखी गई है और इसे एक सिंगल लक्स ब्लू शेड में पेश किया गया है। यह फोन देश में Amazon के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।

JioPhone Prima 2 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

JioPhone Prima 2 एक 2.4-इंच कर्व्ड स्क्रीन और कीपैड के साथ आता है। यह फोन एक अनिर्दिष्ट क्वालकॉम चिपसेट और KaiOS 2.5.3 पर चलता है। यह 4GB ऑनबोर्ड स्टोरेज और 128GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

ऑप्टिक्स के लिए इस फोन में एक फ्रन्ट कैमरा यूनिट और रियर कैमरा यूनिट दोनों दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन थर्ड-पार्टी वीडियो चैट ऐप्लिकेशन के बिना ही डायरेक्ट वीडियो कॉलिंग को सपोर्ट करेगा। इसी के साथ यह एक LED टॉर्च यूनिट से भी लैस है।

JioPhone-Prima-2-

जियो की ओर से यह लेटेस्ट फीचर फोन JioPay को सपोर्ट करता है, जो यूजर्स को इसे स्कैन करने और यूपीआई भुगतान करने में सक्षम बनाता है। इसके अलावा यह मनोरंजन के लिए JioTV, JioCinema, और JioSaavn जैसे ऐप्स के साथ आता है। इसमें यूजर्स कम्यूनिकेशन और सोशल मीडिया टूल्स जैसे फेसबुक, यूट्यूब और गूगल असिस्टेंट को भी एक्सेस कर सकते हैं। यह फोन 23 भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है।

JioPhone Prima 2 एक 2000mAh की बैटरी पर चलता है। यह हैंडसेट एक सिंगल नैनो-सिम के जरिए 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इस फोन में यूजर्स FM रेडियो का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें 3.5mm ऑडियो जैक और लेदर जैसा फिनिश भी मिलता है। आखिर में, डिवाइस का साइज़ ‎123.4 x 55.5 x 15.1 mm और वज़न 120 ग्राम है।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo