Itel Flip One: मात्र 2499 रुपए में भारत में लॉन्च हुआ दमदार फीचर्स वाला फ्लिप फोन, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

Itel Flip One: मात्र 2499 रुपए में भारत में लॉन्च हुआ दमदार फीचर्स वाला फ्लिप फोन, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
HIGHLIGHTS

आईटेल ने देश में अपने Itel Flip 1 फीचर फोन को लॉन्च करके अपने फीचर फोन लाइनअप को बढ़ा लिया है।

यह किफायती फीचर फोन एक प्रीमियम लेदर बैक और ग्लास कीपैड के साथ आता है।

आईटेल का यह फीचर फोन वॉइस असिस्टेंस के लिए King Voice से भी लैस है।

Itel Flip One Launched In India: स्मार्टफोन निर्माता आईटेल ने देश में अपने Itel Flip 1 फीचर फोन को लॉन्च करके अपने फीचर फोन लाइनअप को बढ़ा लिया है। यह किफायती फीचर फोन एक प्रीमियम लेदर बैक और ग्लास कीपैड के साथ आता है। इसमें एक 2.4-इंच की डिस्प्ले मिलती है और यह 1200mAh की बैटरी को सपोर्ट करता है।

Itel Flip One की कीमत और उपलब्धता

यह नया लॉन्च हुआ Itel Flip 1 फोन 2,499 रुपए की कीमत में आता है और यह लाइट ब्लू, ऑरेंज और ब्लैक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। इस फीचर फोन को देश में अधिकृत रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। Itel Flip 1 एक साल की वॉरंटी के साथ आता है।

आईटेल इंडिया के CEO, अरिजीत तालापात्रा ने कहा, “Itel Flip 1 का लॉन्च इस दृष्टिकोण का उदाहरण है। यह केवल एक अन्य फीचर फोन से कहीं ज्यादा है; यह एक सफलता है, जो एक यूनिक फ्लिप फंक्शन को पेश करता है जिसे आमतौर पर प्रीमियम स्मार्टफोन्स में देखा जाता है। Flip 1 गहन शोध और विचारशील डिजाइन के साथ फंक्शनैलिटी और सोफिस्टिकेशन दोनों में एक नया मानक स्थापित करता है, जो ट्रेंड सेट करने वाले प्रोडक्ट्स प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है जो हमारे यूजर्स की बढ़ती हुई जरूरतों को करते हैं।”

Itel Flip One फीचर फोन के स्पेसिफिकेशन्स

जैसा कि नाम से ही पता चलता है, Itel Flip One फीचर फोन एक फ्लिप डिजाइन के साथ आता है। इस फोन में एक टेक्सचर्ड लेदर बैक और ग्लास कीपैड मिलता है। यह किफायती फीचर फोन USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट से लैस है और इसमें एक 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा आईटेल का यह फीचर फोन वॉइस असिस्टेंस के लिए King Voice से भी लैस है।

इस डिवाइस में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है जो यूजर्स को अपने स्मार्टफोन कॉन्टैक्ट्स को सिंक करके सीधे इस डिवाइस से कॉल्स को मैनेज करने में सक्षम बनाता है। इस फीचर फोन में 13 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मिलता है।

Itel Flip 1 फोन ड्यूल SIM सपोर्ट के साथ आता है और इसमें एक VGA रियर कैमरा दिया है। इसके अलावा इसमें FM रेडियो भी मिलता है और यह 1200mAh की बैटरी पर चलता है। कंपनी का दावा है कि यह फीचर फोन एक सिंगल चार्ज पर 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ ऑफर कर सकता है।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo