iQOO Z9 Lite 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म! देखें कैसे होंगे इस सस्ते फोन के स्पेक्स

iQOO Z9 Lite 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म! देखें कैसे होंगे इस सस्ते फोन के स्पेक्स
HIGHLIGHTS

iQOO भारत में अपने Z लाइनअप के अंदर एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

अपकमिंग iQOO Z9 Lite 5G मॉडल कंपनी की Z9 सीरीज में एक नया एडिशन होगा।

iQOO Z9 Lite हैंडसेट 10000 रुपए की शुरुआती कीमत में आ सकता है।

iQOO भारतीय बाजार में अपने Z लाइनअप के अंदर एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अपकमिंग iQOO Z9 Lite मॉडल कंपनी की Z9 सीरीज में एक नया एडिशन होगा जिसमें Z9 और Z9x मॉडल्स पहले से ही शामिल हैं। आगामी स्मार्टफोन iQOO Z7 Lite का उत्तराधिकारी होगा जो देश में पिछले साल लॉन्च हुआ था।

iQOO Z9 Lite 5G Launch Date

कंपनी ने iQOO Z9 Lite 5G की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। आईकू इंडिया के CEO, Nipun Marya ने आज ही अपने X हैंडल पर इस फोन की लॉन्च डेट का खुलासा किया है। यह स्मार्टफोन देश में 15 जुलाई को लॉन्च होने वाला है।

Z9 Lite 5G को हाल ही में गूगल प्ले कंसोल पर देखा गया था, जिससे फोन के फीचर्स के बारे में कई डिटेल्स सामने आई थीं। यह डिवाइस गूगल प्ले कंसोल पर मॉडल नंबर IQOO 12306 के साथ नजर आया था। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी देखा गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, इस बजट हैंडसेट को 4GB रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी 6GB या 8GB रैम वेरिएंट्स को भी पेश कर सकती है।

iQOO Z9 Lite Specifications

यह आईकू स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800U प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जिसे पहले Realme X7, Realme Narzo 30 Pro 5G और Vivo V21 जैसे स्मार्टफोन्स में देखा जा चुका है। इसके अलावा iQOO Z9 Lite 5G स्मार्टफोन 33W USB Type-C फास्ट चार्जिंग और 5000mAh बैटरी के साथ आने की उम्मीद है।

iQOO Z9 Lite Price

जहां तक कीमत की बात है तो कई सारी ऑनलाइन अफवाहों से सुझाव मिला है कि iQOO Z9 Lite हैंडसेट 10000 रुपए की शुरुआती कीमत में आ सकता है।

इस डिवाइस को Vivo T3 Lite के एक रीब्रांडेड वेरिएंट के तौर पर भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, प्रोसेसर समेत कई हार्डवेयर फीचर्स अलग हो सकते हैं। आइए T3 Lite 5G के स्पेक्स पर एक नजर डालते हैं।

Vivo T3 Lite 5G Specs

यह फोन भारत में 6.56-इंच डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 4GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था। फोन के बैक पर ड्यूल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का मेन कैमरा और एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा Vivo T3 Lite में सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा भी दिया गया है।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo