iQOO 12 आ रहा इंडिया, कंपनी ने कन्फर्म कर दी लॉन्च टाइमलाइन और ये डिटेल्स, देखें सबकुछ

Updated on 26-Oct-2023
HIGHLIGHTS

iQOO 12 को भारत में कब लॉन्च किया जाने वाला है, इसके बारे में इंटरनेट पर जानकारी सामने आई है।

इस फोन को दिसम्बर महीने के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

यहाँ आप फोन की कीमत और स्पेक्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

iQOO 12 स्मार्टफोन को भारत में कब लॉन्च किया जा सकता है, इसके बारे में इंटरनेट पर जानकारी सामने आई है। कंपनी ने CEO Nipun Marya ने इसकी घोषणा करने के लिए Twitter का सहारा लिया है। इस ट्वीट में लिखा है कि फोन को इंडिया के बाजार में आने वाले समय में लॉन्च किया जा सकता है।

हालांकि असल लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा कहा जा सकता है कि इसी साल फोन को लॉन्च किया जाने वाला है। चीन में iQOO 12 स्मार्टफोन को 7 November को लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि इसके कुछ हफ्ते बाद फोन को इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: रोशनी के साथ साथ संगीत से भी सराबोर कर दें ये Diwali, घर ले आयें 5000 रुपये से भी सस्ते ये साउन्डबार

गौरतलब हो कि, iQOO 11 को चीन में पिछले साल दिसम्बर महीने के पहले सप्ताह में लॉन्च किया गया था। इसके बाद जनवरी की शुरुआत में फोन को इंडिया में लॉन्च किया गया था। ऐसा ही कुछ iQOO 12 के साथ भी देखा जा सकता है। इसके यह भी मतलब है कि अगर iQOO 12 को नवंबर में चीन में लॉन्च किया जाता है तो इसे भारत में दिसम्बर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि कंपनी की ओर से नहीं की गई है।

हालांकि इसके अलावा यह सामने आ चुका है कि iQOO 12 में सबसे खास और बेहतरीन फीचर कौन सा होने वाला है। असल में Marya की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है।

फोन को कुअलकॉम के नए स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह प्रोसेसर 2024 के बहुत से फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में नजर आने वाला है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस प्रोसेसर के साथ iQOO 12 भारत का पहला स्मार्टफोन होने वाला है। फोन के कुछ अन्य अनुमानित फीचर आप नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Xiaomi के 120W चार्जिंग वाले इस प्रीमियम फोन को आधे दाम में बनाएं अपना, इस जगह मिल रहा धांसू Discount

iQOO 12 स्मार्टफोन में लीक और अफवाहों के आधार पर एक AMOLED 2K रेजोल्यूशन से लैस 144Hz रिफ्रेश रेट पर चलने वाली स्क्रीन होने वाली है। इसके अलावा फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी होने वाला है। इससे आप फोन को गीले हाथों से या मॉइस्ट फिंगर से भी अनलॉक कर सकते हैं।

इसके साथ ही फोन में एक 50MP का Omnivision OV50H सेन्सर मिलने वाला है, फोन में एक 50MP का वाइड ऐंगल लेंस भी मिलने वाला है। फोन में एक 64MP का सेन्सर 3X Optical Zoom के साथ आने वाला है। फोन में एक 200W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी होने वाली है।

iQOO 12 स्मार्टफोन की कीमत भी प्रतिस्पर्धी हो सकती है। यही कंपनी की स्ट्रेटेगी भी है। कंपनी अपने बेहतरीन परफॉरमेंस वाले स्मार्टफोन्स को बेहद ही बढ़िया प्राइसिंग में सेल करती है। अगर हम iQOO 11 की बात करें तो इस फोन की भारत में शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है। इसका मतलब है कि iQOO 12 को भी एक बेहतरीन प्रतिस्पर्धी कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :