iPhone 15 Pro Max को Ultra के साथ किया जाएगा रिप्लेस, 10x ज़ूम वाले पेरिस्कोप लेंस के साथ होगी धांसू फोटोग्राफी

Updated on 22-Aug-2023
HIGHLIGHTS

एप्पल इन दिनों अपने अपकमिंग iPhone 15 लाइनअप के कारण काफी चर्चा में है।

एप्पल इस साल कथित तौर पर Pro Max मॉडल की जगह iPhone 15 Ultra को शामिल करेगा।

iPhone 15 Ultra में पेरिस्कोप लेंस दिए जाने की संभावना है।

एप्पल इन दिनों अपने अपकमिंग iPhone 15 लाइनअप के कारण काफी चर्चा में है। iPhone 15 सीरीज में हमेशा की तरह चार मॉडल्स शामिल होने की उम्मीद है लेकिन इस बार जो अलग हो सकता है वह यह है कि हाई-एंड मॉडल Pro Max को Ultra के साथ बदला जा सकता है। iPhone 15 Ultra के बारे में हम पहले ही अफवाहें सुन चुके हैं और अब एक बार फिर इसके बारे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। iPhone 15 Ultra में पेरिस्कोप लेंस दिए जाने की संभावना है। आइए इस डिटेल को थोड़ा नजदीक से जानते हैं। 

यह भी पढ़ें: X की टक्कर में Threads ला रहा अपना Web Version, अब केवल फोन पर ही नहीं विंडोज़ पर भी कर सकेंगे इस्तेमाल

एक X (Twitter) यूजर Andrew O'Hara ने पोस्ट किया है कि उन्हें ऐसी कई रिपोर्ट्स मिल रही हैं कि एप्पल इस साल Pro Max मॉडल की जगह iPhone 15 Ultra को शामिल करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि iPhone 15 Ultra स्मार्टफोन 10x पेरिस्कोप लेंस से लैस हो सकता है। इसका मतलब है कि यह 10x तक ज़ूम करने में सक्षम होगा। यही ऑप्टिकल हम Samsung Galaxy S23 Ultra के 10-मेगापिक्सल सेंसर में भी देख चुके हैं। हालांकि, अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि एप्पल किस सेंसर का इस्तेमाल करेगा लेकिन एक रिपोर्ट का दावा है कि इसमें 1-इंच सोनी IMX903 सेंसर दिया जाएगा। 

इसके अलावा iPhone 15 लाइनअप में USB Type-C पोर्ट दिए जा सकते हैं और साथ ही 35-वॉट तक का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट किस मॉडल को मिलेगा। हम यह सपोर्ट हाई-एंड मॉडल्स में मिलने की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि iPhone 14 Pro 27-वॉट पर चार्ज होता है, इसलिए एप्पल यह अपग्रेड iPhone 15 Pro और Ultra में शामिल कर सकता है। 

यह भी पढ़ें: Google ने Play Store से हटाए 43 खतरनाक Apps! अगर आप भी करते हैं इस्तेमाल तो फौरन करें डिलीट

एक रिपोर्ट में इस सीरीज के चारों मॉडल्स में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलने का भी दावा किया गया है। जबकि पिछले साल यह सेंसर केवल Pro मॉडल्स में देखा गया था। इस रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 15 और iPhone 15 Ultra भी 48MP वाइड-एंगल लेंस से लैस होंगे लेकिन इनमें iPhone 14 और iPhone 14 Plus की तुलना में छोटे साइज़ के लेंस दिए जा सकते हैं। 

एक और बड़ा अपग्रेड जो हम iPhone 15 Pro और Ultra में देख सकते हैं वह एक्शन बटन है। एप्पल द्वारा अपने मशहूर म्यूट स्लाइडर को एक्शन बटन के साथ रिप्लेस करने की उम्मीद है जिसे मयूटिंग के अलावा दूसरे कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Apple iPhone 15 Ultra 3nm A17 बायोनिक चिपसेट से लैस हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: दो नए खूबसूरत अवतार लेकर आ रहा 50MP कैमरा वाला Moto G14, इस दिन शुरू होगी सेल

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :