iPhone 15 की कीमत में भारी गिरावट, धड़ाम हो गई पुरानी कीमत, नई कीमत जानकार खरीदने दौड़ जाएंगे

Updated on 11-Apr-2025
HIGHLIGHTS

iPhone 15 की कीमत में Amazon India पर इस समय भारी गिरावट आई है।

अगर आप iPhone 15 को खरीदना चाहते हैं तो ये मौका अच्छा है।

आइए iPhone 15 पर मिलने वाली डील देखते हैं।

अगर आप एक iPhone खरीदने का प्लान काफी समय से कर रहे हैं। कई डील और डिस्काउंट आदि को भी तलाश चुके हैं, लेकिन कभी आपको iPhone सस्ते में नहीं मिला है तो हम आपको एक ऐसी डील के बारे में बताने वाले हैं, जिसे देखकर आप iPhone 15 को खरीदने दौड़ जाएंगे। असल में, इस समय iPhone 15 को Amazon India पर सस्ते में खरीदा जा सकता है। iPhone 15 का 128GB स्टॉरिज मॉडल 2023 में 79,900 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था। इस समय आपको Amazon India पर बेहद ही सस्ते में खरीदा जा सकता है। आपको इस समय iPhone 15 के इस मॉडल पर 18,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, आप एक्सचेंज और कैशबैक के साथ इसे बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए जानते है कि इंडिया के यूजर्स को iPhone 15 किस प्राइस में मिलने वाला है।

iPhone 15 का पुराना प्राइस हुआ धड़ाम, देखें क्या नई कीमत

iPhone 15 के बेस मॉडल यानि 128GB स्टॉरिज को कंपनी ने 79,900 रुपये के प्राइस में 2023 में लॉन्च किया था। हालांकि, इस समय आप इस फोन को 61,400 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इस फोन पर आपको 18,500 रुपये के डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, iPhone 15 को इस समय खरीदने पर आपको बेहतरीन एक्सचेंज भी मिलने वाला है। अगर आप अपने पुराने अच्छी कंडीशन वाले फोन को एक्सचेंज में देते हैं कि आपको अच्छी वैल्यू मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: सुपर कूलिंग वाले ये 5 कूलर ले आए घर तो निकालने पड़ जाएंगे पलंग में रखें कंबल, ड्रिलिंग और दीवार तोड़ने की भी टेंशन नहीं

किस फोन के एक्सचेंज पर मिलेगा ज्यादा डिस्काउंट

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि अगर आप iPhone 13 को iPhone 15 को खरीदने के लिए देते हैं तो आपको लगभग लगभग 28,450 रुपये के आसपास का ऑफ मिल सकता है। ऐसा करके आप iPhone 15 के प्राइस को कम करके 32,950 रुपये के आसपास तक ला सकते हैं। हालांकि, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप जो भी पुराना फोन आप एक्सचेंज में दे रहे हैं, वह अच्छी कंडीशन में होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो आपको एक्सचेंज वैल्यू में उतार चढ़ाव देखने को मिलने वाला है।

iPhone 15 को क्यों खरीदना चाहिए, इसके फीचर देखकर तय करें!

iPhone 15 की बात करें तो यह फोन polished design में आता है। इसके अलावा इसके फ्रन्ट पर आपको Ceramic Shield भी मिलती है। iPhone 15 में आपको साथ साथ Aluminium Body भी मिलती है। इस फोन में IP68 रेटिंग भी मिलती है जो इस फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाती है।

iPhone 15 में एक 6.1-इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जो Dynamic Island के साथ आती है, इसमें आपको 2000 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। परफॉरमेंस की बात करें तो फोन में आपको A16 Bionic चिपसेट मिलता है। इसके अल्वा इस समय आपको इसमें लेटेस्ट iOS सपोर्ट मिलता है।

कैमरा को देखा जाए तो iPhone 15 में एक 48MP का मेन कैमरा मिलता है, जो 2X Optical Zoom Support से लैस है, फोन में एक 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी है। iPhone 15 में आपको एक 12MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। इससे आप हाई-क्वालिटी सेल्फ़ी क्लिक कर सकते हैं।

आपको फीचर देखकर यह अंदाजा हो ही गया है कि आखिर आपको इस फोन को क्यों खरीदना चाहिए। असल में इस फोन में आपको दमदार परफॉरमेंस मिलती है। इसके अअव इस फोन में आपको एक दमदार कैमरा सेटअप भी मिलता है। इस समय अगर यह फोन आपको सस्ते में मिल रहा है तो आपको इस मौके को हाथ नहीं जाने देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M56 को इंडिया में 17 अप्रैल को मिलेगी एंट्री, अल्ट्रा स्लिम बॉडी AI Tools और 50MP का मिलेगा ट्रिपल कैमरा

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 9 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :