इस दिन लॉन्च हो रहा Infinix का Note 50 Pro Plus स्मार्टफोन, मिलेगा JBL Audio और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा

Updated on 18-Mar-2025
HIGHLIGHTS

Infinix अपने Infinix Note 50 Pro Plus स्मार्टफोन को 20 मार्च को यानि दो दिन में लॉन्च किया जाने वाला है।

इस फोन में आपको एक 50MP का Periscope Lens भी मिलने वाला है।

Infinix Note 50 Pro Plus को लेकर ऐसा भी माना जा रहा है कि इस फोन में JBL Audio भी मिलने वाला है।

Infinix Note 50 Pro Plus स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में 20 मार्च को यानि दो दिन में लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इस समय इसके कुछ लाइव इमेज ऑनलाइन सामने आए हैं। यहाँ इस लीक में फोन के डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है। इस फोन को इंडोनेशिया के बाजार में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। यहाँ कंपनी ने Infinix Note 50 Pro Plus के साथ साथ Note 50 और Note 50 Pro Plus को भी पेश किया था। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने अपने वायरलेस स्टेरीओ ईयरबड्स को भी लॉन्च करने की बात कही है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि एक स्मार्ट रिंग को भी लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: नहीं जानते होंगे Jio के इन तीन सुपर किफायती प्लांस के बारे में… मिलते हैं सबसे गजब के बेनेफिट वो भी सस्ते में

Infinix Note 50 Pro Plus स्मार्टफोन का डिजाइन और मुख्य स्पेक्स लीक

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि GSMArena की ओर से यह लीक इमेज सबसे पहले सामने आई हैं। इनसे फोन के डिजाइन की जानकारी मिलती है। Infinix Note 50 Pro Plus में एक फूल मेटल यूनीबॉडी डिजाइन मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में आपको फ्लैट फ्रेम भी मिलने वाला है। यह डिजाइन NEV (New Energy Vehicles) से प्रेरित है। इसका मतलब है कि यह हल्का, और ज्यादा ड्यूरेबल होने के साथ साथ एको-फ़्रेंडली भी है।

फोन के फ्रन्ट पर आपको एक पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन भी मिलने वाला है, इसमें ही आपको सेल्फ़ी कैमरा भी नजर आने वाला है। इसके अलावा फोन में लेफ्ट साइड में वॉल्यूम बटन और राइट साइड में पावर बटन मिलने अल है। इसके अलावा फोन के बॉटम में आपको एक सिम कार्ड स्लॉट मिलने वाला है, फोन में यहीं पर एक USB Type C Port भी है। इसके अलावा आपको माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल भी हैं। फोन में आपको IR Blaster भी मिलने वाला है। इसके अलावा आपको इस फोन में JBL Audio भी मिलने वाला है।

Infinix Phone के बैक पर आपको एक Octagonal Camera Module मिलने वाला है। फोन में आपको एक 50MP का Periscope Lens OIS से मिलता है। हालांकि, फोन के अन्य कैमरा के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: iPhone 16e VS Samsung Galaxy S24 FE: मिड-रेंज में आपके लिए कौन सा फोन रहेगा बेस्ट? अभी देख लें दोनों की तुलना

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 9 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :