Infinix Hot 30 5G Sale: कुछ ही पलों में शुरू हो रही Infinix के लेटेस्ट 5G फोन की पहली सेल, ऑफर्स लपकने के लिए हो जाएं तैयार

Infinix Hot 30 5G Sale: कुछ ही पलों में शुरू हो रही Infinix के लेटेस्ट 5G फोन की पहली सेल, ऑफर्स लपकने के लिए हो जाएं तैयार
HIGHLIGHTS

Infinix Hot 30 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही है।

Infinix Hot 30 5G स्मार्टफोन 4GB/8GB रैम वेरिएंट्स और 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा।

Infinix Hot 30 5G इस सेगमेंट में पहला फोन है जो NFC पेमेंट फीचर के साथ आया है।

Infinix ने अपना Hot 30 5G स्मार्टफोन भारत में 14 जुलाई को लॉन्च किया था। आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर इसकी सेल शुरू हो रही है। इस स्मार्टफोन की कुछ खसियतें इसकी FHD+ डिस्प्ले, नया मीडियाटेक चिपसेट, 6000mAh बैटरी और IP53 रेटिंग है। आइए देखते हैं Hot 30 5G पहली सेल में आपको किस कीमत में और किन ऑफर्स के साथ मिलने वाला है। 

Infinix Hot 30 5G: कीमत और ऑफर्स 

Infinix Hot 30 5G स्मार्टफोन 4GB/8GB रैम वेरिएंट्स और 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा। इसके 4GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपए रखी गई है और 8GB वेरिएंट 13,499 रुपए में आया है। इच्छुक ग्राहक एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर दोनों मॉडल्स पर 1000 रुपए का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा आप एक्सिस बैंक से 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI को भी चुन सकते हैं। यहाँ से खरीदें

Infinix Hot 30 5G first sale today

यह भी पढ़ें: क्या Nothing Phone 2 की कॉपी होगा Infinix GT 10 Pro? हूबहू मिलता है डिजाइन

Infinix Hot 30 5G: स्पेसिफिकेशन्स 

डिस्प्ले 

Infinix Hot 30 5G स्मार्टफोन 6.78-इंच FHD+ रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आता है। यह एक LCD पैनल है जो 120Hz तक का अडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 580 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। 

परफॉरमेंस 

Infinix Hot 30 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 13 के साथ XOS 13 सॉफ्टवेयर पर काम करता है। 

कैमरा 

Infinix Hot 30 5G बैक पर ड्यूल कैमरा सिस्टम के साथ आता है। इसमें 50MP मेन लेंस शामिल है जो 30fps पर 1440p वीडियोज़ शूट कर सकता है। इसके अलावा फोन के फ्रन्ट पर सेंटर पंच होल कटआउट में 8MP सेल्फी कैमरा मिल रहा है। 

Infinix Hot 30 5G first sale today

बैटरी 

Infinix Hot 30 5G में 6000mAh बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 53 घंटे का कॉलिंग टाइम, 21 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग और 31 घंटे का गेमिंग टाइम ऑफर करता है। 

यह भी पढ़ें: Honor Play 40C Launched: Honor ने उतारा 5200mAh बैटरी और हाई-क्वालिटी कैमरा वाला नया स्मार्टफोन, जानें क्या है खासियत

Infinix Hot 30 5G में क्या है खासियत?

Infinix Hot 30 5G इस सेगमेंट में पहला फोन है जो NFC पेमेंट फीचर के साथ आया है। इसकी मदद से यूजर्स एक सिंगल टैप में पेमेंट कर सकेंगे जो आज की टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक महत्वपूर्ण बिन्दु है। इसी तरह Infinix Hot 30 की और भी कुछ बातें हैं जो इसे दूसरे डिवाइसेज से अलग बनाती हैं। ऐसे में पहली सेल के मौके पर इसे खरीदने से आपको काफी फायदा हो सकता है।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo