India में 25000 के अंदर खरीदें ये दमदार 5G Smartphones, लिस्ट में Samsung, OnePlus के तगड़े फोन शामिल

Updated on 22-Oct-2023
HIGHLIGHTS

iQOO Z7 Pro 5G सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन्स में से एक है जिन्हें आप अभी भारत में 25000 रुपए के अंदर खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy F34 5G में आपको 120Hz sAMOLED स्क्रीन मिल रही है जिसे गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G भी एक तगड़ा ऑप्शन है। पीछे की तरफ से देखने में यह Nord 3 जैसा लगता है।

अगर आप भारत में एक किफायती लेकिन हाई-क्वालिटी मिड-रेंज स्मार्टफोन तलाश रहे हैं और आपका बजट लगभग 25000 रुपए है, तो आपको ऐसे एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मिल जाएंगे जो आकर्षक फीचर्स ऑफर करते हैं। चाहे आप दमदार प्रोसेसर चाहते हों या फिर बेहतरीन कैमरा, इन स्मार्टफोन्स में आपको सबकुछ मिलेगा। आज हम आपको ऐसे बेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप इस महीने भारत में 25000 रुपए के अंदर खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: iQOO Z7 Pro Sale in India शुरू, देखें Price in India, Offer और Specifications

1. iQOO Z7 Pro 5G

iQOO Z7 Pro 5G कुछ छोटी-मोटी कमियों को छोड़कर सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन्स में से एक है जिन्हें आप अभी भारत में 25000 रुपए के अंदर खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन अपनी कीमत के आधार पर बेहद दमदार परफॉरमेंस देता है। यह 128GB और 256GB के दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है जिनके साथ 8GB रैम मिलती है। यह फोन एक स्लीक और स्टाइलिश डिजाइन में आता है।

2. Lava Agni 2 5G

इस लिस्ट का अगला फोन है Lava Agni 2 5G और यह एक भारत में बना फोन है जो इसकी एक बड़ी खासियत है। परफॉरमेंस के लिए यह डिवाइस मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर से लैस है जिसे 8GB रैम के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा इस फोन का एक आकर्षक फीचर इसकी 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जो इसे इस प्राइज़ रेंज में मल्टीमीडिया कंजम्पशन और गेमिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाती है। 

यह भी पढ़ें: ग्लोबल लॉन्च के साथ-साथ होगा iPhone 15 series का India Launch, सामने आई खास जानकारी

3. Samsung Galaxy F34 5G

अब बात करें Samsung Galaxy F34 5G की तो इस फोन में आपको 120Hz sAMOLED स्क्रीन मिल रही है जिसे गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP नो शेक कैमरा दिया गया है। डिवाइस को पॉवर देने के लिए 6000mAh बैटरी का सपोर्ट दिया है जो एक चार्ज में दो दिन तक चलती है। 

4. OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G भी एक तगड़ा ऑप्शन है। पीछे की तरफ से देखने में यह Nord 3 जैसा लगता है। यह हैंडसेट 120Hz LCD डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट और 5000mAh बैटरी से लैस है। ये तीनों मिलकर यूजर को फ्लूइड और स्पीडी एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं।

यह भी पढ़ें: Free अपडेट करें अपना Aadhaar Update: नाम, घर का पता और ये जानकारी फ्री में हो रही चेंज, देखें कैसे

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :