Heating Issue के बाद iPhones में आई नई दिक्कत, क्या आप भी कर रहे हैं फेस? देखें कारण | Tech News

Updated on 09-Oct-2023
HIGHLIGHTS

एक यूजर की ओर से ऐसा कहा गया है कि Wi-Fi Channel range को 20MHz, 40MHz या 80MHz पर सेटिंग कर लेने से यह ससमय हाल हो सकती है।

हालांकि एक अन्य यूजर की ओर से ऐसा भी कहा गया है कि पहले Flight Mode को ऑन करने के बाद इसे ऑफ कर देने से भी यह समस्या हाल हो सकती है।

ऐसा कहा जा रहा है कि iOS 17.0.3 ने iPhone 15 Pro मॉडल्स में आ रही Heating की समस्या को फिक्स किया है।

iPhone 15 Pro में heating issue के बाद अब एक नई समस्या इस फोन के यूजर्स के सामने आ खड़ी हुई है। हालांकि यह समस्या मात्र iPhone 15 मॉडल्स (iPhones) में ही नहीं बल्कि अन्य कई मॉडल्स में देखने को मिल रही है।

ऐसा भी कह सकते है कि जो भी iPhones iOS 17 पर चल रहे हैं। उन सभी में यह समस्या देखने को मिल रही है। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि अचानक ही इंटरनेट स्पीड बेहद कम हो जा रही है।

इसी कारण से ऐप्स पर कंटेन्ट लोड होने में समय लग रहा है। इसके अलावा Wi-Fi कनेक्शन भी अपने आप से ही बार बार बंद हो जा रहा है। यह सब समस्या इस समय iPhones यूजर्स के सामने आ रही है। यहाँ आपको बता देते है कि Reddit पर 9to5Mac ने यह देखा है कि कई यूजर्स इस समस्या को लेकर जानकारी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival 2023: एक से एक तगड़े फोन घर ले जाएं 20 हजार से भी कम में | Tech News

यहाँ एक यूजर का कहना है कि Wi-Fi Channel range को 20MHz, 40MHz या 80MHz पर सेटिंग कर लेने से यह ससमय हाल हो सकती है। हालांकि एक अन्य यूजर्स का कहना है कि फोन को फ्लाइट मोड पर ले जाकर इसे फिर से कनेक्ट करने पर यह समस्या दूर हो सकती है। हालांकि किसी भी यूजर के लिए या मेरे लिए एक 70000 रुपये के फोन में इस तरह से इंटरनेट को इस्तेमाल करना संभव नहीं है।

Wi-Fi समस्या को लेकर X पर कुछ लोगों ने ये पोस्ट भी किए हैं

अब Apple iPhones यूजर्स को यह उम्मीद है कि Apple की ओर से इस Wi-Fi समस्या को लेकर भी एक iOS 17 अपडेट लाया जाना चाहिए। Apple को इस समस्या को फिक्स करने के लिए ऐसा करना भी चाहिए।

हालांकि यहाँ हम आपको सभी खराब खबर ही नहीं बता रहे हैं। अभी कुछ समय पहले ही Apple iPhone 15 Pro मॉडल्स में आ रही Heating Issue को खत्म करने के लिए Apple ने iOS 17.0.3 अपडेट जारी किया था। इस अपडेट के बाद यह समस्या तो सही हो गई। यहाँ आप अपडेट से पहले और अपडेट के बाद क्या हुआ देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Cricet World Cup 2023: India Vs Pakistan का पूरा Match Online देखने के लिए चाहिए कितना Internet | Tech News

iPhone 15 Pro and Pro Max heating test

iOS 17.0.3 अपडेट से पहले iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max स्मार्टफोन में हीटींग चार्जिंग के दौरान 100 डिग्री फारेनहाइट से भी ऊपर जा रही थी। हालांकि इस अपडेट के बाद इसमें कमी आई है। अब तापमान 85-95 डिग्री फारेनहाइट तक ही जा रहा है, यह फास्ट चार्जिंग के दौरान हो रहा है।

Source: 9to5Mac and ZDNet

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :