आज से शुरू हुआ Xiaomi Mi Fan फेस्टिवल, Xiaomi के कई प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है डिस्काउंट

Updated on 05-Apr-2018
HIGHLIGHTS

यह सेल Amazon, Flipkart और Mi.com पर चल रही है।

Xiaomi का Mi Fan फेस्टिवल भारत में 5 अप्रैल से 6 अप्रैल तक चलेगा। Mi Fan फेस्टिवल में कूपन, डिस्काउंट, बंडल ऑफर आदि शामिल हैं और Xiaomi के स्मार्टफोंस, TV और वियरेबल डिवाइसेज़ पर ये ऑफर्स मिल रहे हैं। यह सेल Amazon, Flipkart और Mi.com पर चल रही है।

साथ ही कंपनी अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर 2 अप्रैल सुबह 10 बजे से 4 अप्रैल रात 11 बजे तक एक कैम्पेन भी चला रहा है। इस कैम्पेन का उद्देश्य किसी प्रोडक्ट को ज़्यादा से ज़्यादा लाइक करना होगा, यूज़र्स अपने दोस्तों को भी इनवाइट कर के प्रोडक्ट के लाइक बढ़ा सकते हैं। ज़्यादा से ज़्यादा बार लाइक से डिवाइस पर डिस्काउंट अनलॉक होगा।

Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट

इस “मोर लाइक्स, मोर डिस्काउंट” ऑफर में Redmi Y1, Mi Mix 2, Mi इयरफोंस बेसिक, Mi पॉवर बैंक 2i और Mi राऊटर 3C प्रोडक्ट्स शामिल हैं। यह डिस्काउंट कूपन के माध्यम से मिलेगा, हालाँकि आप इन कूपन्स को मुफ्त में प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

इसकी योग्यता के लिए यूज़र्स को टीम बनानी होगी और अपनी टीम में अपने दोस्तों को ऐड करना होगा। Rs 300 के कूपन पाने के के लिए आपकी टीम में दो और लोगों को होना ज़रूरी है।

जो यूज़र्स Redmi Note 5 Pro खरीदना चाहते हैं वो बिना किसी कॉस्ट के इसे Mi इयरफोंस के साथ खरीद सकते हैं। सबसे अधिक डिस्काउंट Mi Mix 2 स्मार्टफोन पर मिल रहा है, यह डिवाइस 32,999 रूपये के बजाए 29,999 की कीमत में उपलब्ध है, वहीं Mi Max 2 को इस सेल में 12,999 रूपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। Redmi 4 स्मार्टफोन पर 500 रूपये का डिस्काउंट मिल रहा है और साथ ही स्मार्टफोन एक्सेसरीज़ पर 100 रूपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

Xiaomi Mi Band HRX की कीमत पर 300 रूपये का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद आप इसे 1,299 रूपये के बजाए 999 रूपये की कीमत में खरीद सकते हैं। Xiaomi Mi VR Play 2 पर भी 300 रूपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी के फ्लैगशिप Mi In-Ear Headphones Pro HD और Mi Headphone Comfort पर 300 रूपये का डिस्काउंट मिल रहा है, वहीं Mi बिज़नेस बैकपैक की कीमत पर भी 300 रूपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

Xiaomi ने SBI के साथ साझेदारी कर Rs. 7,500 से अधिक खरीदारी पर 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर किया है। अधिकतम कैशबैक की सीमा 500 रूपये है। 

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :