Xiaomi ने 30,000 mAh क्षमता का पॉवर बैंक लॉन्च किया, क्विक चार्ज करता है सपोर्ट

Xiaomi ने 30,000 mAh क्षमता का पॉवर बैंक लॉन्च किया, क्विक चार्ज करता है सपोर्ट
HIGHLIGHTS

Mi Power Bank 3 Quick Charge Edition हुआ लॉन्च

पॉवर बैंक में दी गई है 30,000mAh की क्षमता

Xiaomi ने नया पॉवर बैंक लॉन्च कर दिया है जो एक छोटे फोन की तुलना में 10 गुना अधिक क्षमता की बैटरी ऑफर करता है। कंपनी ने नया 30,000mAh Mi Power Bank 3 Quick Charge Edition लॉन्च किया है। यह नया डिवाइस केवल बड़ी बैटरी ही नहीं ऑफर करता है बल्कि यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं करता है। पॉवर को सही तरह से उपयोग करने के लिए कंपनी ने स्पेशल मोड भी जारी किया है जिससे स्मॉलर डिवाइस जैसे फिटनेस बैंड और ब्लुटूथ हैंडसेट्स आदि को चार्ज किया जा सकता है। यह एक समय में तीन डिवाइस चार्ज करने की क्षमता रखता है।

नए पॉवर बैंक पॉलीकार्बोनेट चैसिस के साथ आया है और कंपनी का दावा है कि इसे एंटी-स्लिप, स्क्रैच रेसिस्टंट फिनिश दिया गया है। बड़ी बैटरी यूनिट को देखते हुए डिवाइस को आम पॉवर बैंक से बड़ा बनाया गया है। Mi Power Bank 3 क्विक चार्ज एडिशन का वज़न 657.9 ग्राम है और इसका डायमेन्शन 160.5×96.5x44mm है।

Mi Power Bank को चीन में लॉन्च कर दिया गया है और इसका दाम CNY 169 (लगभग, Rs 1800) है। अभी भारतीय उपलब्धता या ग्लोबल मार्केट का पता नहीं चला है। चीन में पॉवर बैंक की सेल 18 जून से शुरू हो जाएगी। Xiaomi का दावा है कि यूज़र्स अपने iPhone SE (2020) को 10.5 गुना और Mi 10 या Redmi K30 Pro को 4.5 गुनाह चार्ज कर सकता है।

डिवाइस दो USB Type-A पॉर्ट्स, एक माइक्रो USB पोर्ट और एक USB टाइप-C पोर्ट के साथ आया है। तीन पॉर्ट्स के ज़रिए किसी भी डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। दो USB टाइप A पॉर्ट्स और टाइप-C पोर्ट 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। Type-C पोर्ट से Power Bank को भी चार्ज किया जा सकता है।

Power Bank  लो पॉवर मोड सपोर्ट करता है और पावर बटन को डबल प्रेस करने से ऐसा किया जा सकता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo