Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 20,000mAh Mi Power Bank 2i

Updated on 07-Aug-2019
HIGHLIGHTS

शाओमी का नया पॉवर बैंक हुआ लॉन्च

एक समय में दो डिवाइस कर सकते हैं चार्ज

Xiaomi ने भारत में अपना 20,000mAh Mi Power Bank 2i लॉन्च कर दिया है और इसकी कीमत Rs 1,499 रखी गई है। यह नया पॉवर बैंक 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और हाई डेंसिटी लिथियम पॉलीमर बैटरी और डुअल USB पोर्ट्स ऑफर करता है। Xiaomi ने अपनी वेबसाइट मी.कॉम पर 20,000mAh Mi Power Bank 2i को लिस्टेड कर दिया है। ग्राहक इस पॉवर बैंक को केवल ब्लैक कलर के विकल्प में खरीद सकते हैं।

नया Mi Power Bank 2i PC + ABC मटेरियल से बनाया गया है और कम्पनी के मुताबिक, यह अच्छी ग्रिप ऑफर करता है। बैटरी पैक ब्लैक सैंडस्टोन फिनिश के साथ आया है और इसका मेजरमेंट 150.6×72.3×26.3mm है। इसका चार्जिंग टाइम 6.7 और 10 घंटे है और यह 18W और 10W चार्जर्स सपोर्ट करते हैं। स्टैण्डर्ड Mi Power Bank 2i की तरह नया पॉवर बैंक भी 5V/2A, 9V/2A, 12V/1.5A चार्जिंग क्षमता के साथ आता है।

Xiaomi का 20,000mAh Mi Power Bank 2i पॉवर बैंक 10,000mAh Mi Power Bank 2i की तरह टू-वे क्विक चार्जिंग सपोर्ट करता है। दोनों ही पॉवर बैंक आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड है। 10,000mAh वैरिएंट को तीन रंगों रेड, ब्लैक और ब्लू विकल्पों में पेश किया गया है। ये पॉवर बैंक्स LED इंडिकेटर और सर्किट चिप प्रोटेक्शन की नाइन लेयर्स ऑफर करता है।

कम्पनी ने हाल ही में भारत में 10,000mAh Mi Power Bank 2i को ब्लू स्पेशल वर्ल्ड कप 2019 एडिशन लॉन्च किया था। यह पॉवर बैंक Rs 999 की कीमत में उपलब्ध है, जबकि रेड और ब्लैक कलर वैरिएंट को Rs 899 में खरीदा जा सकता है। Mi Power Bank 2i का नया वर्ल्ड कप एडिशन स्टैण्डर्ड वैरिएंट से अधिक अलग नहीं है। यह डुअल USB सपोर्ट करता है और इससे आप एक समय में दो डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :