इस हफ्ते Xiaomi के कई डिवाइसेस को मिलेगा MIUI 9 अपडेट

Updated on 15-Mar-2018
HIGHLIGHTS

Xiaomi के ग्लोबल वाईस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की पुष्टि की है, कि इस हफ्ते कई डिवाइसेस को यह अपडेट दिया जाएगा।

Xiaomi ने अपना वादा निभाते हुए अपने MI फैन्स के लिए MIUI 9 अपडेट पेश कर दिया है। इस हफ्ते Xiaomi के कई डिवाइसेज़ को नया MIUI 9 अपडेट मिलेगा जिसमें Redmi 2/Prime, Redmi 4A, Redmi Note 3 और Mi Mix 2 जैसे डिवाइसेज़ शामिल हैं। MI फैन्स का ये इंतज़ार जल्द ख़त्म होगा और अब नए MIUI 9 अपडेट के साथ यूज़र्स नए फीचर्स इस्तेमाल कर पाएँगे।

Flipkart पर आज इन स्मार्टफोंस पर मिल रही हैं सबसे शानदार डील्स, जानें किस स्मार्टफोन पर मिल रहा क्या ऑफर

Xiaomi के ग्लोबल वाईस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की पुष्टि की है, कि इस हफ्ते कई डिवाइसेज़ को यह अपडेट दिया जाएगा।

https://twitter.com/manukumarjain/status/973150807918022658?ref_src=twsrc%5Etfw

 

MIUI 9 में स्प्लिट स्क्रीन, नोटिफिकेशन शेड, फास्टर ऐप लॉन्च और सिस्टम ऑप्टीमाईज़ेशंस जैसे फीचर्स शामिल हैं।

स्प्लिट स्क्रीन

स्प्लिट स्क्रीन फीचर को कुछ साल पहले सैमसंग और कुछ अन्य कंपनियों ने अपने फोंस में शामिल किया था। हालाँकि, यह अपडेट स्टॉक एंड्राइड और नूगा अपडेट के साथ काम करता है। Xiaomi ने भी इस फीचर को MIUI 9 में शामिल किया है लेकिन यह अपडेट केवल उन डिवाइसेज़ को मिलेगा जो नूगा पर आधारित MIUI 9 अपडेट पर काम करेंगे।

नोटिफिकेशन शेड

MIUI 9 में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव है नोटिफिकेशन शेड जो कि स्टॉक एंड्रॉइड की तरह काम करता है। MIUI 9 में आप सिंगल स्वाइप में नोटिफिकेशंस को खोल सकते हैं और साथ ही क्विक रिप्लाई फीचर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

स्मार्टफोंस से लेकर हेडफोंस और स्पीकर्स तक, अमेज़न इंडिया पर इन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की मची धूम

फास्टर ऐप लॉन्च और सिस्टम ऑप्टीमाईज़ेशंस

MIUI 9 के ज़रिए कंपनी ने ऐप लॉन्च स्पीड को सुधारने पर भी काम किया है। यूज़र्स को इस अपडेट के बाद ऐप लॉन्च स्पीड में सुधार देखने को मिल सकता है।

 

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :